फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Stray animal left in wire fence dies due to electric current, shot for making video

Shahjahanpur News: तारबाड़ में छोड़े करंट से मरे छुट्टा पशु, वीडियो बनाने पर गोली मारी

Thu, 28 Dec 2023 12:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 28 Dec 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Stray animal left in wire fence dies due to electric current, shot for making video
पीएचसी में भर्ती घायल हसनू। स्रोत-जागरुक पाठक
कलान/परौर। खेत के चारों ओर लगाई गई तारबाड़ में प्रवाहित करंट से तीन छुट्टा पशुओं की मौत हो गई। घटना का वीडियो बनाने पर आरोपी पक्ष ने युवक पर फायर झोंक दिया। वहीं, उसके भाई को लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

गांव रजुआपुर निवासी सतीश ने अपने खेत में कंटीले तार लगाकर पिता मटरे लाल के नाम से संचालित नलकूप के ट्रांसफार्मर की एलटी लाइन से करंट छोड़ रखा था। मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे तीन छुट्टा गोवंशीय पशुओं की करंट लगने से मौत हो गई। गांव के अखिलेश ने बताया कि सूचना पर उसका तहेरा भाई हसनू खेत पर पहुंचा। सतीश पक्ष के लोग मृत पशुओं को खींचकर ले जा रहे थे। उसने वीडियो बनाने का प्रयास किया तब सतीश और उसके पक्ष के लोगों ने हसनू को गोली मार दी। आरोप है कि जान से मारने की नीयत से तीन फायर किए गए। इस बीच कारतूस खत्म होने पर सतीश पक्ष ने अखिलेश के ऊपर लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला बोल दिया। उसके सिर पर गंभीर चोट आई है। सूचना पर परौर थाना प्रभारी सोनी शुक्ला मौके पर पहुंचीं। तनाव को देखते हुए पुलिसकर्मियों को वहां तैनात कर दिया गया। दूसरी ओर मिर्जापुर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने पीएचसी कलान में घायल अखिलेश के बयान दर्ज किए। हसनू को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पशु चिकित्सा अधिकारी को बुलाकर गायों का पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद शव को दफन करा दिया गया।
विज्ञापन


बिजली निगम ने कराई जांच
गोवंशीय पशुओं की मौत की सूचना के बाद एसई जेपी वर्मा के निर्देश पर जांच की गई। उपखंड अधिकारी आरके सिंह ने टीम भेजकर पूरे मामले की जानकारी ली। मामले में अवर अभियंता रामसुरेश की ओर से सतीश के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन छुट्टा पशुओं को लेकर विवाद हुआ था। दोनों पक्षों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
मनोज अवस्थी, एसपी देहात

-सूचना आने के बाद टीम को मौके पर भेजा था। एसडीओ ने रिपोर्ट उपलब्ध करा दी है। मामले में जेई की ओर से केस दर्ज कराने को तहरीर दी गई है।
जेपी वर्मा, एसई, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed