{"_id":"620a93820ad8b1590842c0a1","slug":"stone-pelting-at-police-station-over-fake-voting-in-shahjahanpur-lathi-charge-on-bjp-supporters","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: फर्जी मतदान को लेकर थाने पर पथराव, भाजपा समर्थकों पर लाठीचार्ज, सपा समर्थकों पर मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: फर्जी मतदान को लेकर थाने पर पथराव, भाजपा समर्थकों पर लाठीचार्ज, सपा समर्थकों पर मारपीट का आरोप
Mon, 14 Feb 2022 11:08 PM IST
प्रशांत कुमार
संवाद न्यूज एजेसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेसी, शाहजहांपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 14 Feb 2022 11:08 PM IST
सार
एसपी सिटी संजय कुमार ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। एसपी सिटी ने बताया कि हालात नियंत्रण में हैं। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर में निगोही थाना क्षेत्र के भटियुरा गांव में सोमवार शाम छह बजे फर्जी मतदान को लेकर मारपीट के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने के सामने पीलीभीत-शाहजहांपुर मार्ग जाम कर दिया। पुलिस ने जाम लगाने वाले भाजपा समर्थकों पर लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया। विरोध में भाजपा समर्थकों ने भी थाने पर पथराव कर दिया।
विज्ञापन
तिलहर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सलोना कुशवाहा के समर्थक आकाश तिवारी भटियुरा पृथ्वीपुर गांव में फर्जी मतदान की सूचना पर बूथ पर पहुंचे थे। आरोप है कि यहां से लौटते समय सपा समर्थकों ने निगोही-बिलसंडा मार्ग पर आकाश को पीट दिया। आरोप है कि जब आकाश ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने भी आकाश को भी पीट दिया। विरोध में शाम छह बजे भाजपा समर्थकों ने थाने के सामने रोड जाम कर दी। पुलिस ने भाजपा समर्थकों पर लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया।
विज्ञापन
इससे नाराज भाजपा समर्थकों ने थाने पर पथराव कर दिया। इस बीच भाजपा प्रत्याशी सलोना कुशवाहा ने थाने पर पहुंचकर तिलहर से सपा प्रत्याशी व विधायक रोशन लाल वर्मा पर फर्जी मतदान कराने का आरोप लगाते हुए इंस्पेक्टर व थाने के स्टाफ को निलंबित करने की मांग की।
विज्ञापन