फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Statement of Chief Engineer recorded in case regarding securing a tender using a fake experience certificate.

Shahjahanpur News: फर्जी अनुभव प्रमाणपत्र से टेंडर हासिल करने के मामले में मुख्य अभियंता के बयान दर्ज

Thu, 27 Aug 2026 11:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Statement of Chief Engineer recorded in case regarding securing a tender using a fake experience certificate.
नगर निर्माण विभाग में जांच के लिए पहुंची पुलिस टीम। संवाद
शाहजहांपुर। नगर निगम के निर्माण विभाग में फर्जी अनुभव प्रमाणपत्र लगाकर करोड़ों रुपये के निर्माण कार्यों के टेंडर हासिल करने के मामले में बृहस्पतिवार को सदर बाजार पुलिस ने मुख्य अभियंता आशीष त्रिवेदी के बयान दर्ज किए। पुलिस ने मामले से संबंधित अभिलेख भी जांच के लिए कब्जे में लिए हैं। उधर, आरोपी ठेकेदार ने अपने बचाव के लिए हाईकोर्ट की शरण ली है।
विज्ञापन

नगर निगम के निर्माण विभाग में करीब चार वर्ष से पुवायां के गांव रघुनाथपुर निवासी सुनील कुमार सिंह की भदौरिया कंस्ट्रक्शन फर्म को विभिन्न निर्माण कार्यों के टेंडर मिलते रहे। फर्म की ओर से टेंडर प्रक्रिया में लगाए गए अनुभव प्रमाणपत्र शिकायत के बाद कराई गई जांच में फर्जी पाए गए। इसके बाद मुख्य अभियंता आशीष त्रिवेदी की ओर से फर्म के प्रोपराइटर के खिलाफ सदर बाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

जांच के अनुसार नगर निगम की ओर से संबंधित फर्म को अब तक करीब 3.59 करोड़ रुपये के निर्माण कार्य दिए जा चुके हैं। इनमें सीसी सड़क, आरसीसी नाले समेत अन्य निर्माण कार्य शामिल हैं। वर्तमान में भी फर्म के करीब एक करोड़ रुपये के दो निर्माण कार्य चल रहे थे। मामला सामने आने के बाद निगम ने कार्यों पर रोक लगा दी। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। बयान लेना भी जांच का हिस्सा है।
- सौम्या गुरुरानी, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed