फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   state minister

राजस्व राज्यमंत्री ने तहसील भवन व्यवस्थित कराने के दिए निर्देश

Sun, 31 Oct 2021 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
state minister
तलिहर में राज्य मंत्री छत्रपाल गंगवार को सरदार वल्लभभाई पटेल का चित्र देते जिला पंचायत सदस्य कु? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर/तिलहर। प्रदेश के राजस्व राज्यमंत्री छत्रपाल सिंह गंगवार शनिवार को जनपद के एक दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे। उन्होंने कलक्ट्रेट सभागार में प्रशासनिक अधिकारियों और भाजपा पदाधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक करके राजस्व कार्यों की समीक्षा की और सभी तहसील भवन व्यवस्थित कराने के साथ राजस्व से जुड़े जनहित के अन्य कार्य तेजी से कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने राजस्व और चकबंदी से जुड़े मुकदमों के निस्तारण, स्वामित्व योजना के तहत घरौनियों के वितरण, वरासत के लंबित मामलों ओर बाढ़ से हुई फसली क्षति से संबंधित किसानों को मुआवजा वितरण आदि कार्यों को संवेदनशील बताते हुए उन्हें प्राथमिकता से कराने के निर्देश दिए। राज्यमंत्री गंगवार ने ऐसे लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए, जिन्होंने सरकारी जमीनें जोत रखी हैं।
विज्ञापन

भाजपा के पदाधिकारियों को इंगित करते हुए उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पूर्व सरकारों में तहसील स्तर के विपक्षी कार्यकर्ता भी अधिकारियों में पहचान रखते थे, लेकिन भाजपा के जिलास्तरीय पदाधिकारियों से भी अधिकारी अपरिचित हैं। बैठक में भाजपा के जिलाध्यक्ष हरी प्रकाश वर्मा, महानगर अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रताप सिंह राठौर, भाजपा की मंडल इकाइयों के पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्व राज्यमंत्री छत्रपाल गंगवार ने तिलहर तहसील के राजस्व से संबंधित अभिलेखों का निरीक्षण करते हुए लंबित समस्याएं तीन महीने के अंदर निपटाने के निर्देश दिए। राज्यमंत्री ने एडीएम गिरजेश चौधरी के साथ तहसीलदार कोर्ट, रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय, नायब तहसीलदार कार्यालय, चकबंदी कार्यालय का निरीक्षण किया।
उन्होंने तहसील के जर्जर भवन होने पर उन्होंने भवन निर्माण के लिए शासन से बजट शीघ्र पास कला का निर्माण कराने का आश्वासन दिया। नवागत एसडीएम हिमांशु उपाध्याय, तहसीलदार तृप्ति गुप्ता, नायब तहसीलदार भानु प्रताप सिंह, पूर्ति निरीक्षक आलोक कुमार, लेखपाल रवि सिंह, अंकुर चौधरी, लिपिक समुद्र सेन आदि मौजूद रहे।
संगठित समाज ही उन्नति कर सकता है : छत्रपाल
तिलहर। सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती समारोह को संबोधित करते मुख्य अतिथि प्रदेश के राजस्व राज्य मंत्री छत्रपाल गंगवार ने कहा कि संगठन में ही शक्ति होती है। समाज के सभी लोगों को एकजुट रहकर अपनी संगठन शक्ति को मजबूत करें तभी समाज उन्नति कर सकेगा।
मधुबन कॉलोनी में पटेल सेवा संस्थान द्वारा आयोजित समारोह में पहुंचे मुख्य अतिथि गंगवार का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों, प्रधानों और बीडीसी सदस्यों को पुरस्कृत किया गया। राज्यमंत्री ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

पूर्व मंत्री विधायक कुं. सुभाष पटेल और बरेली के जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ने समाज को संगठित और मजबूत बनाने का आह्वान किया। राम चंद्र गंगवार, अशोक गंगवार, सुनील पटेल, जितेंद्र सिंह आर्य ने सभा को संबोधित किया। आयोजक रामपाल गंगवार ने आभार व्यक्त किया। अध्यक्षता सेवानिवृत्त अध्यापक बंशीधर गंगवार और संचालन जितेंद्र सिंह आर्य ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed