फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Patients get relief as strike by contractual health workers ends

Shahjahanpur News: संविदा स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल खत्म होने से मरीजों को मिली राहत

Sun, 18 Oct 2026 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Patients get relief as strike by contractual health workers ends
पुराने जिला अस्पताल ​स्थित जलीकोठी पीएचसी पर मरीज के एआरवी लगाते हुए संविदा कर्मी। संवाद
शाहजहांपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ की हड़ताल शनिवार को समाप्त हो गई। शासन से अधिकतर मांगों पर लिखित आश्वासन मिलने के बाद संविदा स्वास्थ्यकर्मी काम पर लौट आए। इससे कई दिनों से प्रभावित स्वास्थ्य सेवाएं बहाल होने लगीं और मरीजों को राहत मिली।
विज्ञापन

संघ के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि वेतन पॉलिसी, आवास सुविधा, ईपीएफ, महिला कर्मचारियों को सीसीएल, पुरुष कर्मचारियों को वाईएसएल और पांच लाख रुपये तक कैशलेस इलाज समेत 10 मांगों पर सहमति बनी है। शासन ने एक से डेढ़ महीने में संबंधित शासनादेश जारी करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन दोबारा शुरू करने की चेतावनी दी गई है। कर्मचारियों ने हड़ताल के दौरान किसी के खिलाफ कार्रवाई न करने और वेतन देने की मांग भी रखी थी। सीएमओ डॉ. विवेक कुमार मिश्रा ने बताया कि कर्मचारी काम पर लौट आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
फोटो-29
जलीकोठी पीएचसी में 163 मरीज देखे गए
पुराने जिला अस्पताल परिसर स्थित जलीकोठी पीएचसी भी शनिवार को खुल गई। यहां 163 मरीजों की ओपीडी हुई, जबकि 40 लोगों को एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई। रविवार को यहां आरोग्य मेला लगाया जाएगा।

--
तिलहर में फिर शुरू हुआ टीकाकरण
तिलहर। संविदा स्वास्थ्यकर्मियों के काम पर लौटने के बाद कुंवरगंज अर्बन अस्पताल में शनिवार को बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण फिर शुरू हो गया। करीब एक सप्ताह से हड़ताल के कारण अस्पताल बंद था। बहादुरगंज निवासी कल्याण सिंह ने बताया कि वह अपने पोते के टीकाकरण के लिए कई दिन से चक्कर लगा रहे थे। शनिवार को टीका लग सका। सीएचसी प्रभारी ओमेंद्र राठौर ने बताया कि मांगों पर आश्वासन मिलने के बाद संविदा डॉक्टर और कर्मचारी काम पर लौट आए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed