फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Number of fever patients rises amid changing weather; fever clinic opened at medical college

Shahjahanpur News: बदलते मौसम में बढ़ गए बुखार के मरीज , मेडिकल कॉलेज में खुला फीवर क्लीनिक

Sun, 18 Oct 2026 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Number of fever patients rises amid changing weather; fever clinic opened at medical college
मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीजों की लगी लाइन। संवाद
शाहजहांपुर। मौसम में उतार-चढ़ाव के साथ मौसमी बीमारियों के मरीज बढ़ने लगे हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार और शनिवार को 3369 मरीजों की ओपीडी हुई। बढ़ते दबाव को देखते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने अलग से फीवर क्लीनिक शुरू किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को 1689 और शनिवार को 1680 मरीज ओपीडी में पहुंचे। फीवर क्लीनिक में मरीजों की जांच कर दवा देने के साथ बदलते मौसम में सावधानी बरतने की जानकारी भी दी गई। डॉ. एमएल अग्रवाल ने बताया कि इस मौसम में हल्का और सुपाच्य भोजन करें। बासी भोजन, आइसक्रीम और कोल्ड ड्रिंक से बचें और पर्याप्त पानी पीएं।
विज्ञापन

मच्छरों से बचाव के लिए पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें। बुखार होने पर बिना डॉक्टर की सलाह के दवा न लें और तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें। सीएमएस डॉ. सरोज कुमार ने बताया कि फीवर क्लीनिक में मरीजों को उपचार के साथ जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed