{"_id":"6ad3d64816142f5eca03c018","slug":"blos-left-several-booths-ahead-of-schedule-public-interest-also-remained-low-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-187732-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कई बूथों से समय से पहले चले गए बीएलओ, लोगों में भी कम रही रुचि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कई बूथों से समय से पहले चले गए बीएलओ, लोगों में भी कम रही रुचि
विज्ञापन
सुदामा प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज में एसआईआर पुनरीक्षण के शिविर में नए वोट बनवाने पहुंचे लोग। संवा
शाहजहांपुर। मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने के लिए शनिवार को लगाए गए विशेष मतदाता पंजीकरण कैंप में कई मतदेय स्थलों पर अव्यवस्था सामने आई। कुछ स्थानों पर बीएलओ समय से पहले चले गए और ताला पड़ा रहा, ऐसे में आवेदक नाम जुड़वाने के लिए भटकते रहे। हालांकि शहर के कई बूथों पर बीएलओ और कर्मचारी मौजूद मिले, लेकिन आवेदनकर्ताओं की संख्या काफी कम रही।
कैैंप के तहत शनिवार को सूची में पात्र मतदाताओं के नाम शामिल करने और प्रविष्टियों को दुरुस्त करने का काम किया गया। ऐसे में विशेष शिविर लगाए गए। इस्लामिया इंटर कॉलेज और जीआईसी में दोपहर बाद बीएलओ व कर्मचारी मौजूद थे। कर्मचारियों ने बताया कि सुबह से कोई आवेदनकर्ता नहीं आया।
डॉ. सुदामा प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज में एक युवा फार्म-6 भरने के लिए पहुंचा। बीएलओ ने बताया कि बहुत कम लोग आवेदन करने आए हैं। एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा ने तिलहर और मीरानपुर कटरा के कई बूथों पर जाकर अभियान का जायजा लिया।
विज्ञापन
--
निगोही : विद्यालय में छुट्टी के साथ ही चले गए बीएलओ
निगोही। विशेष मतदाता पंजीकरण कैंप के तहत शनिवार को कई बूथों पर बीएलओ विद्यालय की छुट्टी के साथ ही चले गए, यहां मतदेय स्थलों पर ताला पड़ा रहा। ककरौआ के प्राथमिक विद्यालय में रामजी और राम अवतार नाम जुड़वाने पहुंचे, लेकिन बीएलओ के चले जाने से उनका आवेदन नहीं हो सका। बझेड़ा-बझेड़ी के प्राथमिक विद्यालय में भी छुट्टी के साथ काम बंद कर दिया गया। खंड शिक्षा अधिकारी रमेश पंकज ने जांच कर कार्रवाई की बात कही। संवाद
--
पुवायां : मतदाताओं ने कम ली दिलचस्पी
पुवायां। कुछ बूथों पर बीएलओ पहुंचे तो कुछ पर अनुपस्थित रहे। कई जगह सूचना के बाद भी मतदाता बूथों पर नहीं पहुंचे। गांव बरगदिया में बूथ संख्या 354 पर बीएलओ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुष्मिता मौजूद मिलीं। उन्होंने बताया कि 34 लोगों की सूची है, जिनके नाम काटे जाने हैं। लोगों को आपत्ति के लिए जानकारी देने के बाद भी दोपहर एक बजे तक आठ लोग ही आए हैं।
मानव संसाधन केंद्र पुवायां में बूथ संख्या 403 पर बीएलओ पवन कुमार मिश्रा मौजूद मिले। बताया कि सुबह से कोई मतदाता बूथ पर नहीं आया है, खाली बैठे हैं। मोहल्ले में कहकर भी आए लेकिन इसके बाद भी लोग ध्यान नहीं देते हैं।
पुवायां नगर के पूर्व माध्यमिक स्कूल के बूथ संख्या 417 की बीएलओ बीना पांडे, 418 की बीएलओ रोली देवी, 419 की बीएलओ कीर्ति गुप्ता बूथ पर मौजूद थीं। इसी स्कूल के बूथ संख्या 420 की बीएलओ नीलम मौजूद नहीं मिलीं। बूथ संख्या 421 के बीएलओ रमेश कुमार को फील्ड पर जाना बताया गया। बीएलओ ने बताया कि बूथ संख्या 417 पर एक व्यक्ति नाम बढ़वाने के लिए आया था, उनको आधारकार्ड की छायाप्रति जमा करने के लिए कहा गया। दोपहर एक बजे तक अन्य कोई मतदाता नहीं आया। संवाद
--
चार लाख से अधिक मतदाता हुए कम
एसआईआर के दौरान जिले की छह विधानसभा सीटों की मतदाता सूची में 4,14,577 मतदाता कम हुए। 27 अक्तूबर 2025 की सूची में 23,15,538 मतदाता थे, जो 10 अप्रैल 2026 की अंतिम सूची में घटकर 19,00,961 रह गए। इनमें पुरुष मतदाता 10,54,727, महिला 8,46,155 और तृतीय लिंग के 79 मतदाता हैं।
--
सभी बूथों पर जिलास्तरीय अधिकारियों की निगरानी में शिविर लगाए गए थे। कई बूथों की जांच में बीएलओ और कर्मचारी मौजूद मिले। कहीं बीएलओ के समय से पहले चले जाने की शिकायत मिली है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
- रजनीश कुमार मिश्र, एडीएम प्रशासन