फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   "State BJP needed to protect '

‘प्रदेश बचाने के लिए भाजपा जरूरी’

Fri, 07 Oct 2016 12:41 AM IST
शाहजहांपुर ब्यूरो
शाहजहांपुर ब्यूरो Updated Fri, 07 Oct 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
"State BJP needed to protect '
‘प्रदेश बचाने के लिए भाजपा जरूरी’ - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
प्रदेश उपाध्यक्ष राजवीर सिंह ने राज्यमंत्री राममूर्ति के भतीजे और उनकी पत्नी को भाजपा में शामिल किया
 सांसद प्रवास योजना के तहत नगर की श्रीराम वटिका में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एटा के सांसद राजवीर सिंह की अध्यक्षता में हुई सभा में राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा के भतीजे अनिल वर्मा और उनकी पत्नी जिला पंचायत सदस्य आराधना वर्मा ने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
इससे पहले सांसद राजवीर का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। भाजपा जिला महामंत्री मलखान सिंह लोधी ने उन्हें चांदी का मुकुट भेंट किया। इस मौके पर राजवीर ने कहा कि देश की अस्मिता पर चोट करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश को जलने और लुटने से बचाना है तो भाजपा को सत्ता में लाना होगा। कांग्रेस को घोटालों की पार्टी बताते हुए उन्होंने कहा कि उसके शासन में गरीबों की कमर ही टूट गई। कल्याणकारी योजनाओं का पैसा सत्ता में बैठे लोग डकार गए। उन्होंने दो साल में एनडीए सरकार द्वारा जनहित में शुरू की गईं विभिन्न योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि दूरगामी सोच केवल भाजपा ही रखती है। आतंकवाद के मुद्दे पर हमेशा मुंह की खाने वाली देश की जनता का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णय ने गर्व से सिर ऊंचा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे पार्टी किसको टिकट देगी, इसमें उलझने के बजाय पूरी ताकत से चुनाव की तैयारी शुरू करें। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश मिश्र, सुधीर सिंह, अनिल गुप्ता, मनोज कश्यप, मनेंद्र सिंह चौहान, कमला निवास शास्त्री, श्यामबाबू सिंह, मुन्ना सिंह, प्रेमपाल गुर्जर, कृष्ण कुमार मंगलम, गौरव राघव आदि मौजूद रहे।

अनिल के शामिल होने से भाजपा की ताकत बढ़ी
जलालाबाद। विधान सभा क्षेत्र में लोध किसान बिरादरी की खासी तादाद होने के बाद भी किसी भी पार्टी से इस बिरादरी का विधानसभा प्रत्याशी के रूप में मजबूत दावेदार उभरकर सामने नहीं आया है। इससे सभी पार्टियों में इस बिरादरी मे सेंधमारी के प्रयास जारी थे। वृहस्पतिवार को राज्यमंत्री राममूर्ति वर्मा के भतीजे अनिल वर्मा और उनकी पत्नी जिला पंचायत सदस्य आराधना वर्मा के भाजपा में शामिल हो जाने के बाद जिले में पार्टी को मजबूती मिलने के कयास लगाए जा रहे हैं। बता दें कि अनिल वर्मा भाजपा से विधानसभा का टिकट मिलने की शर्त पर पार्टी में शामिल नहीं हुए हैं। उनकी पत्नी आराधना वर्मा ने पीलीभीत की बरखेड़ा विधानसभा सीट से दावेदारी की है।


50 फीसदी बूथों पर नहीं हुआ काम, नोटिस जारी
जलालाबाद। एसडीएम एसपी सिंह की अध्यक्षता में हुई बीएलओ और सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक में पचास प्रतिशत से अधिक बूथों पर कार्य प्रगति शून्य पाए जाने पर कई नोटिस जारी किए गए। नोटिस में संबंधित सुपरवाइजर और बीएलओ का जवाब तलब किया गया है।

एसडीएम के अनुसार सुपरवाइजर हेतराम, दिनेष चन्द्र शुक्ल, शिवालय, अरविंद सिंह तथा रामकृष्ण सिंह के अलावा बीएलओ राधाकृष्ण, अशोक कुमार, अनुराग, हितेंद्र कुमार, राजेश कुमार, आदर्श कुमार, होराम, गौरव कुमार, अजय प्रताप, अनुपम, किरन, मुलेंद्र कुमार, केशव सिंह, कफील अहमद, रमेश चंद्र और तरुण शर्मा ने न तो क्षेत्र में भ्रमण किया और न ही बूथों पर कोई काम किया। इनकी कार्य प्रगति शून्य पाए जाने पर नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। एसडीएम ने बताया कि आठ, 22 और 23 अक्तूबर को सभी बीएलओ तथा पदाभिहीत अधिकारी बूथों पर मौजूद रहकर लोगों की समस्याओं का निस्तारण करेंगे। इसमें लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ  कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed