फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Stamp seller beaten, money and kurta torn

Shahjahanpur News: स्टांप विक्रेता को पीटा, रुपये और कुर्ता फाड़ा

Sat, 08 Jun 2024 05:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 08 Jun 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
Stamp seller beaten, money and kurta torn
कचहरी के स्टांप विक्रेता मारपीट के विरोध में हड़ताल पर चले गए। संवाद
शाहजहांपुर। एडवोकेट के मुंशी ने स्टांप विक्रेता से हाथापाई कर दी। इससे नाराज स्टांप विक्रेता हड़ताल पर चले गए। इस कारण चचहरी में स्टांप लेने आए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जजी कचहरी के स्टांप विक्रेता कृष्ण कुमार सक्सेना ने सदर बाजार थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह कचहरी में पानी की टंकी के पास स्टांप विक्रय का करते हैं। शुक्रवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे एक अधिवक्ता के मुंशी ने एक व्यक्ति को उनके पास स्टांप लेने के लिए भेजा। उसने स्टांप के रुपये मांगे तो मुंशी ने उसे गालियां दीं और कहा कि उसने रुपये क्यों मांगे। मुंशी ने उसके साथ हाथापाई की। उसके रुपये छीनकर फाड़ दिए। उसका कुर्ता भी फाड़ दिया। इस घटना से स्टांप विक्रेताओं में रोष व्याप्त है। लगभग 15 स्टांप विक्रेता थाना सदर बाजार गए और इंस्पेक्टर से बात की। प्रभारी निरीक्षक ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed