{"_id":"66e7615f6c4c4075980109a4","slug":"stadium-b-and-shanti-fc-won-football-league-matches-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-127211-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: स्टेडियम-बी और शांति एफसी ने जीते फुटबाल लीग के मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: स्टेडियम-बी और शांति एफसी ने जीते फुटबाल लीग के मैच
Mon, 16 Sep 2024 04:06 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 16 Sep 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
ओसीएफ मैदान में फुटबाल खेलते खिलाड़ी। संवाद
शाहजहांपुर। ओसीएफ मैदान में जिला फुटबाल एसोसिएशन की ओर से लीग का आयोजन किया जा रहा है। इसमें रविवार को पहला मैच स्टेडियम-बी बनाम राॅयल क्लब के बीच खेला गया। इसका पहला हाफ बराबर रहा तथा दूसरे हाफ में स्टेडियम-बी ने दो गोल कर विजयश्री हासिल कर ली।
दूसरा मैच शांति एफसी बनाम स्टेडियम-ए के मध्य खेला गया। रोमांचक मुकाबले में शांति एफसी ने हाफ टाइम से पहला गोल करके अपनी टीम को आगे कर दिया। स्टेडियम-ए की टीम एक भी गोल नहीं कर सकी। शांति एफसी 4-0 से विजेता रही। प्रतियोगिता की शुभारंभ छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष गजेंद्र गंगवार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मैच के निर्णायक कौशल किशोर, शुभम, संजीव, प्रवीण कुमार, अशोक कुमार रहे।