फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Srimad Bhagavad Katha frees from fear of death and grief

Shahjahanpur News: मृत्यु के भय और शोक से मुक्ति दिलाती है श्रीमद्भागवत कथा

Wed, 18 Jun 2025 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Srimad Bhagavad Katha frees from fear of death and grief
बहरी कुर्रिया में भागवत कथा सुनते श्रद्धालु स्रोत संवाद
कुर्रियाकलां। बहरी कुर्रिया गांव के होलिका स्थल पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में मंगलवार को कथा व्यास पंडित मनोज तिवारी ने कथा के महात्म्य को बताया। उन्होंने कहा कि भागवत कथा के श्रवण से मृत्यु का भय और शोक दूर होने के साथ मनुष्य सदाचारी जीवन व्यतीत करता है। उन्होंने कहा कि सर्वप्रथम श्रीमद्भागवत कथा ब्रह्मा जी ने अपने मानस पुत्र नारद जी को सुनाई। नारद जी ने इसे वेद व्यास को सुनाया। वेदव्यास जी ने अपने पुत्र शुकदेव जी को और उन्होंने अपने शिष्य राजा परीक्षित को मृत्यु शोक दूर करने के लिए इसे सुनाया। राजा परीक्षित को तक्षक सांप ने डस लिया, शाप के कारण सर्पदंश के सात दिन बाद उनकी मृत्यु निश्चित थी। उनका मृत्यु शोक दूर करने के लिए उन्हें सात दिन तक भागवत कथा सुनाई गई। कथा श्रवण के दौरान तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed