{"_id":"6731f1dec96ff28675042f65","slug":"sps-demonstration-against-black-marketing-of-fertilizer-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-130992-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: खाद की कालाबाजारी के विरोध में सपा का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: खाद की कालाबाजारी के विरोध में सपा का प्रदर्शन
विज्ञापन
जुलूस निकाल राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। खाद की कालाबाजारी से नाराज सपा के पदाधिकारियों ने खिरनीबाग चौराहे पर धरना दिया। जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार को सौंपा।
पूर्वाह्न 11 बजे खिरनीबाग चौराहे पर एकत्र हुए सपा नेता वहां धरने पर बैठ गए। साथ ही नारे लगाने लगे। जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने कहा कि रबी की फसल की बोआई का समय होने के बावजूद सरकारी समितियों से खाद नदारद है। इससे किसानों को काफी दिक्कत हो रही है।
जनपद में कानून व्यवस्था पूरी तरीके से पटरी से उतर गई है। कांट में चार साल की बच्ची और खुटार में 75 साल की महिला से दुष्कर्म की घटनाओं ने इंसानियत को शर्मसार किया है। इसके बाद जुलूस के रूप में सभी कलक्ट्रेट पहुंचे और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
इसमें खाद की कालाबाजारी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने, धान खरीद में पारदर्शिता लाने, अपराधों पर अंकुश लगाने, लावारिस पशुओं को पकड़वाकर गोआश्रय स्थल में संरक्षित कराने, सरकारी अस्पतालों में पर्याप्त दवा की उपलब्धता, मदनापुर के गांव चिती बौरी गांव में गोविंद सक्सेना हत्याकांड का खुलासा करने समेत कई मांगों को उठाया गया। धरने पर अवधेश वर्मा, रणंजय यादव, विकास चंद्रा, अतीउल्ला सिद्दीकी, राजपाल भोजवाल, ओमकार सिंह आदि शामिल रहे।