फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sports Stadium Triumphs in Kabaddi

Shahjahanpur News: कबड्डी में स्पोर्ट्स स्टेडियम ने बाजी मारी

Thu, 19 Mar 2026 02:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Sports Stadium Triumphs in Kabaddi
शाहजहांपुर में कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक - फोटो : Samvad
शाहजहांपुर। जिला खेल कार्यालय की ओर से जिलास्तरीय जूनियर बालक एवं बालिका कबड्डी, वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन डॉ.सुदामा प्रसाद विद्यास्थली के मैदान पर किया गया। कबड्डी में स्पोर्ट्स स्टेडियम ने बाजी मारी।
विज्ञापन

खेलकूद में सेपक टाकरा बालिका वर्ग में स्पोर्ट्स स्टेडियम विजेता व सुदामा प्रसाद स्कूल उपविजेता रहा। बालक वर्ग में सॉकर क्लब प्रथम, हथौड़ा क्लब दूसरे स्थान पर रहा। कबड्डी बालिका वर्ग में 30 प्वाइंट के साथ स्पोर्ट्स स्टेडियम विजेता व पुवायां उपविजेता रहा। बालिका वर्ग में स्पोर्ट्स स्टेडियम प्रथम व कांट द्वितीय रहा।
विज्ञापन

वालीबॉल बालिका वर्ग में तक्षशिला स्कूल विजेता और जीजीआईसी उपविजेता रहा। बालक वर्ग में डीवीए की टीम ने जीत हासिल की। जहांगिरी शाहजहांपुर द्वितीय रहा। विजेताओं को जिला कबड्डी संघ के सचिव राहुल तोमर व जिला खेल अधिकारी एसपी बमनिया ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर पंकज सक्सेना, निशांत चौधरी, अजय पाल वर्मा, मुजाहिद अली, इरफान खान, शकील अहमद, महजबी, वंदना सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed