{"_id":"68b35a49612de91d8308a985","slug":"sports-stadium-team-tops-in-kabaddi-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-151620-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कबड्डी में स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कबड्डी में स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम अव्वल
विज्ञापन
सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में कबड्डी में चपलता दिखाते खिलाड़ी। स्रोत : आयोजक
शाहजहांपुर। मेजर ध्यानचंद्र की 120वीं जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को जिला खेल विभाग की ओर से डॉ. सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में जिला स्तरीय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
पहले मैच में ग्रीन वैली स्कूल को डॉ. सुदामा प्रसाद स्कूल ने 33-43 अंकों से हरा दिया। पहला सेमीफाइनल आयुष एकेडमी और स्पोर्ट्स स्टेडियम के बीच खेला गया। स्टेडियम की टीम 35-40 से विजेता रही। दूसरे सेमीफाइनल में फूल सिंह शिक्षा निकेतन टीम ने सुदामा प्रसाद विद्यास्थली को 22-12 से हरा दिया।
फाइनल मुकाबला फूल सिंह सिंह निकेतन और स्पोर्ट्स स्टेडियम के बीच खेला गया। इसमें स्टेडियम की टीम 18-27 से विजेता रही। इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा ने कबड्डी कोर्ट पर नारियल फोड़कर किया। इस अवसर पर डॉ. सुदामा प्रसाद विद्यास्थली के प्रबंधक संजय गुप्ता, प्रधानाचार्य उज्ज्वल मिश्रा, मुजाहिद अली, पंकज सक्सेना, शकील अहमद, अनिल मौर्य, सुशांत कुमार, इरफान खान, अजय पाल वर्मा, वंदन, महजबी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
-- -
मदरसे के बच्चों ने खेलकूद में दिखाया दमखम
मदरसा नुरुल हुदा, बिजलीपुरा में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। मदरसे में कबड्डी, खो-खो, गुब्बारा दौड़, गुब्बारा फोड़ो आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य इकबाल हुसैन उर्फ फूल मियां, शारिक अली खान, साजिद अली खान, ममनून खान, सैयद शारिक अली, इजहार हसन, कामरान हुसैन, मोईन खान, जाहिद सुबूही आदि मौजूद रहे।