फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   sports activity in school

बकेट दौड़ में वरुण और एक्वेटिक फन दौड़ में नायसा ने पाया पहला स्थान

Sat, 18 Dec 2021 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
sports activity in school
खेल प्रतियोगिता के विजेताओं को मेडल पहनाती विशिष्ट अतिथि साक्षी सिरारी व प्रधानाचार्या रोशनी ग? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। गुरुकुल इंटरनेशनल-किड्जी स्कूल में खेलकूद सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके तहत शुक्रवार को भी विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं हुईं। इनमें नन्हे-मुन्नों के साथ ही उनके अभिभावकों ने भी प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन सुरेंद्रनाथ वाल्मीकि, स्कूल प्रबंधक अभिनव ओमर व प्रधानाचार्य रोशनी गुप्ता ने दीप जलाकर किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कक्षा एक की एक्वेटिक फन दौड़ में नायसा प्रथम, प्रांजल द्वितीय व आकर्ष मोहन तृतीय स्थान पर रहे। बकेट दौड़ में वरुण ने पहले, अनमोल दूसरे और रुद्र तीसरे नंबर पर रहे। कक्षा दो की जिग जैज रेस में आरोही प्रथम, रुद्र द्वितीय एवं विराज तृतीय, ट्रेजर हंट रेस में अनन्या पाल पहले, अरहम दूसरे व प्रवेशा तीसरे, रिवर्स गियर रेस में प्रतीक्षा ने पहला, प्रत्यूष दूसरा तथा जोया तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

बच्चों के अभिभावकों के बीच कपल रेस में वरुण के माता-पिता ने पहला, ताबिषा के मम्मी-पापा ने दूसरा तथा पीयूष के माता-पिता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सिंगल बैलून रेस में आराध्या की माता ने प्रथम, विराज की माता द्वितीय एवं कृतिका की माता तृतीय स्थान पर रहीं। विजेताओं को मुख्य अतिथि सुरेंद्रनाथ वाल्मीकि और विशिष्ठ अतिथि साक्षी सिरारी ने मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कोआर्डिनेटर शिव्या श्रीवास्तव, शीतल चौहान, प्रगति गुप्ता, मोहित वर्मा, शिवांगी, रुचि श्रीवास्तव, ममता पांडे, सुशीला सक्सेना, उमंग गुप्ता, हेमा कामरा, नेहा दुबे, रेबा, शिफा, काजल शुक्ला आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed