फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   sports activity in district

स्टेडियम-बी टीम ने 5-0 से जीता हॉकी का फाइनल मुकाबला

Mon, 30 Aug 2021 11:47 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
sports activity in district
शाहजहांपुर के हथौड़ा स्थित स्पोट्र्स स्टेडियम में हॉकी खेलते खिलाड़ी । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती और खेल दिवस के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम हथौड़ा बुजुर्ग में हुई। इसमें हॉकी की छह टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मैच स्टेडियम-बी की टीम ने 5-0 से जीता। विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला एसोसिएशन हॉकी क्लब के सचिव करीम खान, जिला क्रीड़ाधिकारी जितेंद्र भगत ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पहला मैच भारतीय स्पोर्ट्स क्लब व प्रिंस क्लब के बीच खेला गया। इसमें प्रिंस क्लब ने 3-0 से जीत हासिल कर ली। दूसरा मैच स्पोर्ट्स स्टेडियम-ए और भारतीय स्पोर्ट्स क्लब के बीच हुआ। इसमें स्पोर्ट्स स्टेडियम-ए ने 4-0 से मैच जीता। दूसरा सेमीफाइनल मैच स्पोर्ट्स स्टेडियम-बी व प्रिंस क्लब के बीच खेला गया। ट्राई ब्रेकर द्वारा स्पोर्ट्स स्टेडियम ने 4-2 से मैच जीत लिया।
विज्ञापन

फाइनल मैच स्टेडियम-ए तथा स्टेडियम-बी के मध्य खेला गया। स्टेडियम-बी टीम 5-0 से विजेता रही। विजेता और उपविजेता टीमों और निर्णायकों को एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी ने पुरस्कृत किया। निर्णायकों में शकील, अभिनव, गौरव, इमरान, पुनीत, अमिता रहीं। इस दौरान फुटबॉल प्रशिक्षक आशु भारती, हॉकी सीनियर खिलाड़ी आनंद, सुशील भारती, रमेश चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिकेट में ढकिया हमीद नगर की टीम बनी विजेता
सिंधौली। ग्राम ढकिया हमीद नगर में खेल प्रतियोगिताएं हुईं। मुख्य अतिथि एमए पब्लिक स्कूल के प्रबंधक मोहम्मद आसिफ अली मंसूरी ने शुभारंभ खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल कर किया। आठ ओवर का मैच ढकिया हमीद नगर व नगला लाहोरी की टीमों के बीच खेला गया। 30 रनों से ढकिया हमीद नगर की टीम विजयी रही। 100 मीटर फर्राटा रेस में शिखर तिवारी ने प्रथम, सौरभ मिश्रा ने द्वितीय, सोभित मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में सौरभ मिश्रा पहले, सहित मिश्रा दूसरे, सतेंद्र मिश्रा तीसरे स्थान पर रहे।
ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बच्चों ने प्रतिभाग किया
शाहजहांपुर। क्रीड़ा भारती व मनीषी ताइक्वांडो वेलफेयर एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता कराई। इसमें सभी आयु वर्ग के बच्चों ने प्रतिभाग किया। क्रीडा भारती महानगर इकाई के महानगर अध्यक्ष डॉ. पुनीत मनीषी ने खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद के बारे में खिलाड़ियों को बताया। सचिव डॉ. गौरव कौशल, संरक्षक ओंकार मनीषी, पीयूष मिश्रा, आशुतोष अवस्थी, ऐशान्या मनीषी, जैनब, नदीम अंसारी, स्तुति चित्रांश, अक्षरा सिंह, मनस्वी श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संवाद
एसएस कॉलेज में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन
शाहजहांपुर। एसएस कॉलेज में शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग की ओर से एक दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट कराया गया। उद्घाटन कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनुराग अग्रवाल ने किया। चार टीमों (बीए सुपर सिक्स, बीएससी, बीकॉम व बीएड) के 45 छात्रों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मैच टीम बीए सुपर सिक्स और टीम बीएससी के बीच खेला गया। इसमें टीम बीएससी ने 2-0 से टूर्नामेंट जीता। डॉ. अजीत सिंह चारग, डॉ. प्रभात शुक्ला, डॉ. देवेंद्र सिंह, डॉ. शालीन सिंह, डॉ. आलोक सिंह, डॉ. विकास खुराना, डॉ. आदित्य सिंह, डॉ. केके मिश्रा, डॉ. रमेश चंद्रा, डॉ. दीपक सिंह, डॉ. प्रमोद यादव, डॉ. मृदुल पटेल, डॉ. संदीप कुमार अवस्थी, डॉ. प्रांजल आदि मौजूद रहे। संवाद
राट्रीय खेल दिवस पर सपा ने कराई खेल प्रतियोगिताएं
अल्हागंज। सपा के खिलाड़ी घेरा कार्यक्रम के तहत अल्हागंज में फुटबॉल मैच खेला गया। विवेकानंद इंटर कॉलेज के सामने स्थित लॉन में सपा विधायक शदरवीर सिंह ने खिलाड़ियों के साथ फुटबॉल खेली। इस मौके पर सपा नेता गोपाल मिश्रा, सरोज मिश्रा, मनसुख राठौर, नवलेश यादव, ठाकुर अभिषेक सिंह, अवनीश कश्यप, कृष्ण पाल यादव, अभिषेक कश्यप, अब्दुल लतीफ आदि लोग मौजूद रहे। संवाद

मिर्जापुर में हुआ खिलाड़ी घेरा कार्यक्रम
मिर्जापुर। धर्मजीत सिंह पीजी कॉलेज में खिलाड़ी घेरा कार्यक्रम के तहत खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। शुभारंभ सपा शिक्षक सभा के राष्ट्रीय सचिव कमलेश यादव और युवा नेता दीपक यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। हॉकी के खिलाड़ी अरशद अली, रोहित, कौशल, दीपक यादव, सुनील कुमार, अमित कुमार, शिवम, गोविंद, सचिन प्रजापति आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed