फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   sports activity in district

विजयी बनने को मैदान में जमकर दौड़े युवा

Sun, 24 Jan 2021 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
sports activity in district
तिलहर चीनी मिल ग्राउंड पर एथलीट प्रतियोगिता में दौड़ लगाते प्रतिभागी - फोटो : SHAHJAHANPUR
पुवायां। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल की ओर से खुटार के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के मैदान में ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी भगवान दास ने दीप जलाकर शुभारंभ किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में नीमा, सरिता, रंगोली, 200 मीटर दौड़ में नीमा, कविता, रोशनी, 400 मीटर दौड़ में रोशनी, शिवानी, उजाला, 800 मीटर दौड़ में रोशनी, सुप्रिया, हिमनशी क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। बालक वर्ग की 100 मीटर की दौड़ में आशुतोष, संजीव, सचिन दीक्षित, 200 मीटर दौड़ में संजीव श्रीवास्तव, अनमोल कश्यप, आशुतोष वर्मा, 400 मीटर दौड़ में अनमोल कश्यप, आशुतोष वर्मा, शिव स्वरूप, 800 मीटर दौड़ में सचिन दीक्षित, संजीव श्रीवास्तव और राघवेंद्र ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड़ में आशीष, नकुल और रजत ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

गोला फेंक में प्रिया, काजल, सोनी और बालक वर्ग में नकुल, संजीव, रजत, बालिका वर्ग की लंबी कूद में नीमा, प्रिया, काजल, लंबी कूद में शुभम, आशीष और सुनील क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। वेट लिफ्टिंग में 56 किग्रा वर्ग में विनीत वर्मा, राजन मिश्रा, 62 किग्रा वर्ग में रजत, गौरव और 69 किग्रा वर्ग में संदीप वर्मा, अभिषेक ने क्रमश: प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। खंड विकास अधिकारी ज्योति चौधरी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर जमुनादीन मिश्रा, किरण वाजपेयी, सपना, राजीव, रवींद्र, रवेंद्र दीक्षित, अंकित शुक्ला, सफीना आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed