{"_id":"5db88d158ebc3e013d653e61","slug":"sport-shahjahanpur-news-bly3820276117","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसों की प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा जनपद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदरसों की प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा जनपद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। एक बार फिर जनपद को मदरसों की प्रदेश स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता कराने का जिम्मा सौंपा गया है। इसके लिए उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद लखनऊ के रजिस्ट्रार आरपी सिंह ने प्रदेश के उप निदेशक अल्पसंख्यक विभाग और जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों से खेलकूद प्रतियोगिता की सफलता के लिए खिलाड़ियों को प्रतिभाग कराने का आग्रह किया है।
रजिस्ट्रार आरपी सिंह ने जारी आदेश में कहा है कि मदरसों के प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों द्वारा मदरसों के छात्र-छात्राओं को खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में रुचि नहीं ली जा रही है, जिस कारण छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन के अतिरिक्त उनके जीवन का सर्वांगीण विकास रुक जाता है। ऐसे में अपेक्षा की जाती है कि मदरसों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेेलकूद से भी उन्हें जोड़ा जाए। रजिस्ट्रार ने कहा कि मदरसा प्रबंधक और प्रधानाचार्य अन्य संस्थाओं से समन्वय स्थापित कर अपने स्तर से प्रयास कर जनपदीय और प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में सहभागिता करें।
रजिस्ट्रार ने प्रदेश के सभी मदरसा संचालकों को पत्र भेज कर मदरसा खेलकूद प्रतियोगिता समिति शाहजहांपुर की ओर से जनपद के परमवीर चक्र नायक जदुनाथ सिंह स्टेडियम हथौड़ा बुजुर्ग में 25 और 26 नवंबर को आयोजित प्रदेश स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए भेजने को कहा है।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद द्वारा संचालित मुंशी, मौलवी, आलिम, कामिल, फाजिल परीक्षा 2020 के लिए फॉर्म भरने का काम शुरू हो गया है। मदरसा नूरुल हुदा के प्रधानाचार्य इकबाल हुसैन उर्फ फूलमियां ने कहा है कि इच्छुक छात्र-छात्राएं दो फोटो, शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छाया प्रति के साथ किसी भी कार्य दिवस में मदरसा में संपर्क कर सकते हैं। संवाद