फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   SPO put into custody by telling her sister-in-law

भाभी की तहरीर बताकर एसपीओ को हवालात में डाला

Thu, 07 May 2020 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 01:32 AM IST
विज्ञापन
SPO put into custody by telling her sister-in-law
शाहजहांपुर। चौकी इंचार्ज ने भाभी से छेड़छाड़ का झूठा आरोप लगाकर व्यापारी हवालात में डाल दिया। हालांकि विरोध के बाद बैकफुट पर आई पुलिस को उसे छोड़ना पड़ा। व्यापारी और उसकी भाभी ने मामले की शिकायत एसपी डॉ. एस.चन्नप्पा और वित्तमंत्री के प्रतिनिधि अमित मिश्रा से की है।
विज्ञापन

थाना राम चंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला सराय काइयां निवासी व्यापारी अजीत शर्मा को विभिन्न त्योहारों पर एसपीओ बनाती है। अजीत शर्मा ने एसपी को भेजे पत्र में आरोप लगाया है कि तीन मई को दोपहर 12 बजे सराय काईयां चौकी प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने फोन करके उन्हें थाने बुलाया। जब अजीत थाने पहुंचे तो चौकी प्रभारी ने हवालात में बंद करा दिया। उन्होंने चौकी प्रभारी से कारण पूछा तो बताया कि उनके मोहल्ले में रहने वाली महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाकर शिकायत की है। अजीत के हवालात में बंद होने की सूचना पर थाने पहुंचे तमाम लोगों ने विरोध किया तो पुलिस ने देर रात अजीत को छोड़ दिया। इसके बाद अजीत शिकायतकर्ता महिला के घर पहुंचे तो उन्होंने शिकायत से इनकार किया। अजीत का आरोप है कि महिला रिश्ते में उनकी भाभी है और चौकी प्रभारी ने व्यक्तिगत कारणों से उन्हें हवालात में बंद किया। मंगलवार शाम अजीत ने इसकी शिकायत वित्तमंत्री सुरेश खन्ना के प्रतिनिधि अमित मिश्रा से की तो उन्होंने रामचंद्र मिशन पुलिस को कड़ी फटकार लगाई। वहीं, थाना रामचंद्र मिशन के प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ला ने घटना को पूरी तरह खारिज कर दिया। वहीं, अमित मिश्रा का कहना है कि इस संबंध में इंस्पेक्टर से बात करके कार्रवाई को कहा गया है।
विज्ञापन

अजीत सराय काईयां में जुआं खेल रहा था, जब दबिश दी गई थी तो वह भाग गया था। उससे सिर्फ पूछताछ की गई थी, हवालात में डालने का मामला निराधार है। - शैलेंद्र सिंह, सराय काइयां चौकी प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना के संबंध में आरसी मिशन से प्रभारी निरीक्षक से जानकारी ली गई है। शिकायत मिल गई है, उसके आधार पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। - प्रवीन कुमार, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed