Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Speeding auto-rickshaw overturns; 12 people, including six children, injured

Shahjahanpur News: तेज रफ्तार ऑटो पलटा, छह बच्चों समेत 12 लोग घायल

Sat, 14 Nov 2026 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Speeding auto-rickshaw overturns; 12 people, including six children, injured
जलालाबाद में हादसे के बाद परेशान खड़ी सवारियां व बच्चे। संवाद
जलालाबाद। कांट से सवारियां लेकर आ रहा ऑटो शाहजहांपुर हाईवे पर याकूबपुर तिराहे के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में छह बच्चों समेत करीब 12 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने सवारियों को बाहर निकाला। चालक हादसे के बाद वाहन लेकर भाग गया।
विज्ञापन

हादसा दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हुआ। ऑटो पलटने से सवारियां उसके नीचे दब गईं। घायलों में मिर्जापुर क्षेत्र के कम्बरपुर निवासी उमेश, उनकी पत्नी शीतला, सास सोमवती और बच्चे निर्देश (8), नंदिनी (6) व बेबी (2) शामिल हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा धिंयरपुरा निवासी मदनपाल, उनकी पत्नी अनीता और बच्चे अजय (10), विजय (8) व सौम्या (3) और कलान क्षेत्र के गढ़ी खजूरी निवासी कलियान और रैपुरा निवासी रविराम भी चोटिल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटो की दूसरी तरफ बैठे दो-तीन अन्य लोग वाहन पलटते ही कूद गए। मामूली चोट लगने के कारण वे मौके से चले गए। लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर स्थिति को संभाला, तभी चालक ऑटो लेकर भाग गया। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि घायलों को सीएचसी भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
------------------------------
हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान बरेली में मौत

खुटार। सड़क हादसे में घायल गांव सराय निवासी जीवनलाल (18) की इलाज के दौरान बरेली में मौत हो गई।
सराय निवासी मदनलाल ने बताया कि 29 अक्तूबर को उनका पुत्र लखीमपुर के थाना मैलानी के गांव राजामंडी गया था। राजामंडी से मैलानी जाते समय रोड पर दो सांड़ लड़ते हुए आ गए, जिससे जीवनलाल की बाइक सांड़ से टकरा गई। हादसे में गंभीर घायल जीवनलाल का बरेली के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।

शुक्रवार को जीवनलाल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जीवनलाल की मौत से पिता मदनलाल, मां विमला देवी, भाई ओमकार, रमाकांत, रविंदर का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
--
टेंपो की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल



परौर। थाना क्षेत्र के अस्तौली गांव निवासी बृजमोहन टेंपो की टक्कर से घायल हो गए। उनके नाना श्रीकृष्ण जाटव ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि भाई दूज पर बृजमोहन कौमी गांव से फल और मिठाई लेकर बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में गांव के ही एक व्यक्ति ने तेज रफ्तार और लापरवाही से टेंपो चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। इससे बृजमोहन गंभीर रूप से घायल हो गया। सीओ जलालाबाद दीपक सिंह ने बताया कि प्रार्थनापत्र की जांच कर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। संवाद

जलालाबाद में हादसे के बाद परेशान खड़ी सवारियां व बच्चे। संवाद

जलालाबाद में हादसे के बाद परेशान खड़ी सवारियां व बच्चे। संवाद

जलालाबाद में हादसे के बाद परेशान खड़ी सवारियां व बच्चे। संवाद

जलालाबाद में हादसे के बाद परेशान खड़ी सवारियां व बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed