{"_id":"6731cf0bfaeba89ce208f63b","slug":"sp-workers-protest-against-black-marketing-of-fertilizer-in-shahjahanpur-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: खाद की कालाबाजारी के विरोध में सपा का हल्लाबोल, जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: खाद की कालाबाजारी के विरोध में सपा का हल्लाबोल, जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन
Mon, 11 Nov 2024 03:21 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 11 Nov 2024 03:21 PM IST
सार
शाहजहांपुर में सपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि जिले में खाद की कालाबाजारी हो रही है। सरकारी क्रय केंद्र पर धान की खरीद भी नहीं हो रही है।
विज्ञापन
सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर में खाद की कालाबाजारी और सरकारी क्रय केंद्र पर धान की खरीद न होने से नाराज समाजवादी पार्टी (सपा) ने सोमवार को जोरदार तरीके से प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओं ने खिरनीबाग चौराहे पर धरना देने के बाद जुलूस निकाला और कलक्ट्रेट में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को दिया।
विज्ञापन
सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने कहा कि रबी की फसल की बोआई का समय होने के बावजूद सरकारी समितियों से खाद गायब है। इसके चलते किसानों को काफी दिक्कतें आ रहीं हैं। खाद की कालाबाजारी की जा रही है। सरकारी धान खरीद केंद्रों पर दलालों का बोलबाला है। जनपद में कानून व्यवस्था पूरी तरीके से पटरी से उतर गई है। कांट में चार साल की बच्ची और खुटार में 75 साल की विधवा से दुष्कर्म की घटनाओं ने इंसानियत को शर्मसार किया है।
विज्ञापन
महंगाई: बरेली में तड़का और सलाद से गायब प्याज... कीमत 70 रुपये किलो, आलू-टमाटर के भी बढ़े भाव
विज्ञापन
सपा नेता ने ज्ञापन में खाद की कालाबाजारी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने, धान खरीद में पारदर्शिता लाने और अपराधों पर अंकुश लगाने की मांग को प्रमुखता से उठाया। प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक अवधेश कुमार वर्मा, विजय सिंह, रामकुमार भोजवाल, सैयद रिजवान अहमद, अनवर उल्ला खान, परवेज अंसारी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन