फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   SP Transfers 17 Inspectors

Shahjahanpur News: एसपी ने 17 निरीक्षकों का किया स्थानांतरण

Sun, 10 May 2026 11:07 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
SP Transfers 17 Inspectors
शाहजहांपुर। एसपी सौरभ दीक्षित ने कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए 17 निरीक्षकों का तबादला किया है। इनमें कुछ ऐसे भी निरीक्षक हैं, जो लंबे समय से एक ही थाने में तैनात थे।
विज्ञापन

एसपी ने बंडा थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार राय को चौक कोतवाली और चौक कोतवाली निरीक्षक अश्वनी सिंह को थाना जैतीपुर की जिम्मेदारी दी है। साथ ही रोजा थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार को थाना सदर बाजार का कार्यभार सौंपा है। थाना सदर बाजार निरीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह को प्रभारी एचटीयू बनाया गया है।
विज्ञापन

प्रभाष चंद्र को आईजीआरएस से पीआरओ बनाया गया है। पीआरओ विजय प्रताप सिंह को कांट थाना, सत्यप्रकाश को खुदागंज से मदनापुर, उमेश कुमार मिश्रा को सेहरामऊ दक्षिणी से रोजा, राजीव कुमार तोमर को जलालाबाद से सेहरामऊ दक्षिणी, रामेंद्र सिंह को परौर से बंडा, प्रिंस शर्मा को जैतीपुर से तिलहर, राकेश मौर्या को कांट से खुदागंज, अरविंद कुमार सिंह को डीसीआरबी से जलालाबाद, जुगुल किशोर पाल को तिलहर से परौर थाने भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अलावा महेंद्र कुमार सिंह को एचटीयू से डीसीआरबी, विश्वजीत प्रताप सिंह को मदनापुर थाने से आईजीआरएस बनाया गया है। गंगा सिंह को रोजा से अपराध निरीक्षक निगोही बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed