फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   SP's booth committees will be trained at constituency level

सपा की बूथ कमेटियां विधानसभा क्षेत्र स्तर पर होंगी प्रशिक्षित

Sun, 21 Aug 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sun, 21 Aug 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
SP's booth committees will be trained at constituency level
सपा की बूथ कमेटियां होंगी प्रशिक्षित - फोटो : श्‍ााहजहांपुर उत्‍तर प्रदेश्‍ा

विज्ञापन
 समाजवादी पार्टी के जन प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों की रविवार को बिजलीपुरा स्थित पार्टी कार्यालय में हुई विशेष बैठक में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बूथ कमेटियों के प्रभारियों और सदस्यों को प्रशिक्षित किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने हाईकमान से मिले दिशा निर्देशों के अनुरूप एक से सात सितंबर तक विधानसभा क्षेत्र वार प्रशिक्षण कार्यक्रम घोषित करने के साथ सभी को मिशन-2017 कामयाब बनाने का संकल्प दिलाया। 
घोषित प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत एक सितंबर को जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र में, दो को पुवायां में, चार को तिलहर में, पांच को शहर में, छह को कटरा में और सात सितंबर को ददरौल विधानसभा क्षेत्र में प्रशिक्षण शिविर आयोजित होंगे। इस मौके पर प्रमुख पदाधिकारी बूथ स्तरीय प्रभारियों और कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रचार के आधुनिक तौर-तरीकों की जानकारी देने के साथ मतदान के दिन अधिकतम समर्थकों को बूथों पर ले जाने के टिप्स देंगे। 
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने बताया कि प्रशिक्षण शिविरों के संचालन और उनकी मॉनीटरिंग के लिए हाईकमान ने विधान परिषद सदस्य शशांक यादव को नामित किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी के लिए निष्ठावान बने रहने का आग्रह करते हुए कहा कि इससे जनता के बीच पार्टी की साख मजबूत होती है। राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा ने कहा कि बूथ स्तरीय प्रशिक्षण से कार्यकर्ता बेहतर तरीके से चुनाव कार्य कर सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव गायत्री वर्मा ने कहा कि निष्ठावान कार्यकर्ताओं के बल पर चुनाव में सफलता अवश्य मिलेगी। पूर्व सांसद मिथिलेश कुमार ने कहा कि हाईकमान के निर्देशों पर चलते हुए कार्यकर्ता पार्टी की चुनावी जीत सुनिश्चित करेंगे। बिजेंद्र सिंह यादव ने सत्ता हासिल होने पर कतिपय स्वार्थी तत्व पार्टी में शामिल होकर अपना हित साधने मेें जुट जाते हैं। उन्हाेंने ऐसे लोगों से सतर्क रहने की जरूरत बताई।  
इस मौके पर विधायक राजेश यादव, पूर्व विधायक शरदवीर सिंह, एमएलसी अमित यादव व संजय मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप पांडेय, डॉ. नवनीत यादव, अनवर अली, मिर्जा मुजफ्फर बेग आदि ने विचार व्यक्त किए। बैठक में ब्रज बहादुर कश्यप, कपिल सिंह, पंकज वर्मा सराफ, हिमांशु वाजपेयी, डॉ. निर्मल सैनी, निधि शर्मा, सर्वेश राठौर, अजफर अली, महावीर सिंह यादव, नौशाद अली आदि मौजूद रहे। 

अनुशासनहीन कार्यकर्ता सपा से होंगे निष्कासित
जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त कार्यकर्ताओं को पार्टी से निष्कासित करने का प्रस्ताव पारित कराते हुए कहा कि ऐसे लोगों को जल्द ही चिन्हित कर उनकी सूची पार्टी हाईकमान को भेजी जाएगी और बाद मेें उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सच्चा समाजवादी वही माना जाएगा जो नेतृत्व के आदेशों का अक्षरश: अनुपालन करते हुए अधिकृत तौर पर घोषित प्रत्याशियों को जिताने के लिए मेहनत करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed