फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   SP inspected the security arrangements on the Kanwar route

Shahjahanpur News: एसपी ने कांवड़ मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था परखी

Sun, 13 Jul 2025 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
SP inspected the security arrangements on the Kanwar route
शाहजहांपुर। एसपी ने कांवड़ मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि कांवड़ियों को किसी प्रकार की कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


शनिवार की दोपहर एसपी राजेश द्विवेदी ने कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले प्रमुख स्थलों, विश्राम स्थलों व जल वितरण केंद्रों की तैयारियों की समीक्षा की। भीड़ प्रबंधन, मेडिकल सहायता, पेयजल, विद्युत एवं साफ-सफाई की व्यवस्था की विस्तृत पड़ताल की। संबंधित थाना प्रभारियों को यात्रा के सुचारु एवं सुरक्षित संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसपी ने कांवड़ यात्रा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने, अफवाहों से सतर्क रहने तथा सोशल मीडिया की निगरानी बढ़ाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे प्रशासन का सहयोग करें एवं यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में भागीदार बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
नगर निगम के कंट्रोल रूम में करें शिकायत

नगर आयुक्त डॉ. बिपिन मिश्रा ने भी कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। बरेली मोड़, राजघाट पुलिस चौकी, केरूगंज, पुत्तूलाल चौराहा, रेती रोड होते हुए सुभाष चौराहे तक सफाई व्यवस्था व शुद्ध पेयजलापूर्ति की व्यवस्था को देखा। उन्होंने कांवड़ मार्ग की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने नगर निगम कार्यालय में संचालित कंट्रोल रूम के फोन नंबर- 05842-225437 व मोबाइल नंबर- 7355003882 पर सुझाव-शिकायत दर्ज कराने की अपील की। इस दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, महाप्रबंधक जल विजय कुमार नारायण व मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक हरवंश दीक्षित उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed