{"_id":"6442e6696fff03f4c002b4b6","slug":"sp-declared-46-candidates-for-the-post-of-councillor-waiting-for-bjps-list-shahjahanpur-news-c-4-1-133127-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सपा ने घोषित किए पार्षद पद के 46 प्रत्याशी, भाजपा की सूची का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सपा ने घोषित किए पार्षद पद के 46 प्रत्याशी, भाजपा की सूची का इंतजार
Sat, 22 Apr 2023 01:09 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 22 Apr 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर निकाय चुनाव को लेकर अभी तक सभी राजनीतिक दलों ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। भाजपा ने जहां अब तक एक भी प्रत्याशी घोषित नहीं किया है वहीं सपा, कांग्रेस और बसपा भी सीटों पर स्थिति स्पष्ट नहीं कर सकी है। हालांकि सपा ने शुक्रवार को एक कदम आगे बढ़ाते हुए नगर निगम के 46 पार्षद प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। इनमें 25 मुसलमान प्रत्याशी हैं। बाकी 14 वार्डों के प्रत्याशियों को लेकर सपा ने कोई फैसला नहीं किया है। शाहजहांपुर में महापौर, तीन नगर पालिका, आठ नगर पंचायत के अध्यक्ष और सदस्यों का चुनाव होना है। नगर निगम के चुनाव में सपा सिंबल पर पार्षद प्रत्याशी लड़ाएगी। सपा ने महापौर के लिए अर्चना वर्मा को प्रत्याशी बनाया है। वहीं बसपा ने शुक्रवार को महापौर पद के लिए शगुफ्ता अंजुम को प्रत्याशी घोषित कर दिया। कांग्रेस ने पहले ही निकहत इकबाल को प्रत्याशी बना दिया था। बसपा और कांग्रेस से मुस्लिम प्रत्याशी आने के बाद सपा की मुश्किल बढ़ी है। शुक्रवार को सपा ने नगर निगम के 46 वार्डों पर पार्षद प्रत्याशी तय कर दिए।
भाजपा में अंतिम दौर पर मंथन, टिकट की घोषणा आज संभव
निकाय चुनाव को लेकर सभी की निगाहें भाजपा के प्रत्याशी की घोषणा पर लगी हुई है। नामांकन को लेकर महज तीन दिन रह गए हैं। ऐसे में माना जा रहा है शनिवार को भाजपा प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। भाजपा प्रत्याशी 24 अप्रैल को अंतिम दिन अपना नामांकन दाखिल करेंगे। लगभग सभी दलों से महापौर प्रत्याशी फाइनल होने के बाद भाजपा अपने प्रत्याशी घोषित करेगी। अंतिम समय में प्रत्याशी की घोषणा का उद्देश्य दावेदारों के असंतोष को थामना है। खासतौर पर महापौर की सीट भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न है।
बसपा ने शगुफ्ता अंजुम को बनाया महापौर प्रत्याशी
फोटो नंबर 26
शाहजहांपुर। नगर निगम में महापौर का टिकट बसपा ने फाइनल कर दिया। पार्टी ने मुस्लिम प्रत्याशी पर दांव लगाते हुए महानगर अध्यक्ष राशिद कुरैशी की पत्नी शगुफ्ता अंजुम को प्रत्याशी बनाया है। जिलाध्यक्ष जदुवीर गौतम ने बताया कि रामपुर में सम्मेलन के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी शमशुद्दीन राइनी ने शगुफ्ता अंजुम के नाम की घोषणा की। आरसी मिशन के मोहल्ला चमकनी गाड़ीपुरा निवासी राशिद कुरैशी वर्ष 2002 से बसपा के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में काम करते आ रहे हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
सपा के घोषित पार्षद प्रत्याशी
वार्ड एक से शशिप्रभा, दो से पूनम सिंह, तीन से महेंद्र, छह से अमित वर्मा को सपा ने प्रत्याशी बनाया है। वार्ड सात से मुनीर जहां, आठ से नूर फात्मा, नौ से मदनपाल, दस से प्रीति राठौर, 11 से जफर अली, 12 से उदित गुप्ता, 14 से सबलू, 15 से गुलजार, 16 से अकरम, 18 से राजकुमार सक्सेना, 19 से राममूर्ति वर्मा, 20 से गुलराना खां, 21 से श्रुति मिश्रा, 22 से मोहम्मद अहमद, 23 से हुसैन शेख, 24 से सईद अहमद को टिकट दिया गया है।
वार्ड 26 से अजीम अंसारी, 27 से महमूद खां, 28 से प्रदीप दीक्षित, 29 से नीलम यादव, 31 से अहमद खां, 32 से जगवीर राजपूत, 33 से आरती, 34 से नरवीर पाल, 35 से पवन सक्सेना, 36 से फैजान खां, 38 से जोहरा खातून, 41 से उत्कर्ष वर्मा, 42 से सुरेंद्र यादव, 43 से नाजिम खां, 44 से असलम अंसारी, 45 से मोहम्मद फिरोज, 48 से अब्दुल कयूम, 49 से रिफा खां, 52 से अतुल मौर्या, 53 से माधुरी देवी कठेरिया, 54 से सैयद इबादुल हक, 55 से आयशा बेगम, 56 से मेहरुनिशां बेगम, 57 से तौकीर अहमद खां, 58 से मोहम्मद शहनवाज और वार्ड 60 से रानी को टिकट दिया गया है।