{"_id":"6694234df685c339ba0ac934","slug":"soon-teaching-material-will-be-made-available-to-255-multi-disabled-children-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-122794-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जल्द ही 255 बहु दिव्यांग बच्चों को उपलब्ध कराई जाएगी शिक्षण सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जल्द ही 255 बहु दिव्यांग बच्चों को उपलब्ध कराई जाएगी शिक्षण सामग्री
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बेसिक शिक्षा विभाग जिले के बहु दिव्यांग बच्चों के लिए होम बेस्ड एजुकेशन का बेहतर संचालन करने के लिए शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराएगी। इसके लिए कुल 255 बहु दिव्यांग बच्चों को चयनित किया गया है। यह बच्चे स्कूल जाने की स्थिति में नहीं है। लिहाजा आठ स्पेशल एजूकेटर्स की नियुक्ति भी होगी।
बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि केंद्र सरकार की समेकित शिक्षा के तहत जिले में प्रत्येक बच्चे के लिए 2500 रुपये की मंजूरी की गई है। इससे दृष्टिबाधित बच्चों और लो विजन छात्र-छात्राओं की विशेष शिक्षा प्रणाली स्टेशनरी के माध्यम से शिक्षा प्रदान की जाएगी।
बताया कि समेकित शिक्षा से दिव्यांग बच्चों की पढ़ाई सुगम बनाने को यह कदम उठाया जाएगा। गंभीर दिव्यांगता के शिकार 255 बच्चों को विशेष शिक्षक शिक्षण सामग्री की मदद से घर पर ही पढ़ाएंगे। शिक्षा प्राप्त करने वाले बच्चों को सबसे पहले समर्थ मोबाइल एप्लीकेशन पर दर्ज किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
-
जेम पोर्टल से होगी खरीदारी
बहु दिव्यांग बच्चों को शिक्षित करने के लिए शिक्षण और स्टेशनरी की खरीदारी जेम पोर्टल के माध्यम से होगी। इसके लिए शासन से एक समिति का गठन किया गया है। इसमें बीएसए को अध्यक्ष बनाया गया है। सहायक वित्त लेखाधिकारी को सदस्य, जिला समन्वयक समेकित शिक्षा को सदस्य सचिव, जिला समन्वयक एमआईएस को सदस्य नियुक्त किया गया है।
-- --
बच्चों को मिलेगी यह सामग्री
गंभीर रूप से बहु दिव्यांग बच्चों को होम बेस्ड शिक्षा के लिए सामग्री मिलेगी। इसमें वुडेन प्लास्टिक के विभिन्न मॉडल, अंग्रेजी व हिंदी में अल्फाबेटिक, नंबर आकार आकृतियों का पजल, शरीर के अंग, फल, सब्जियां, यातायात के साधनों के चार्ट, विभिन्न प्रकार के पेग बोर्ड, म्यूजिकल इक्विपमेंट, किचन व डॉक्टर सेट, विभिन्न प्रकार के पिक्टोरियल चार्ट्स, पशु-पक्षियों के चार्ट, काउटिंग फ्रेम, स्टैकिंग ट्वायेज, रैटल, लाइट प्रोड्यूसिंग खिलौने आदि शामिल रहेंगे।
-- -- -
शासन की ओर से बहु दिव्यांग बच्चों को बेहतर बनाने के उद्देश्य से होम बेस्ड शिक्षा के माध्यम से विभिन्न शिक्षण सामग्रियों को उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए धनराशि स्वीकृत हो गई है, जेम पोर्टल से सामग्री की खरीदारी होगी।
- दिव्या गुप्ता, बीएसए