फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Solar Plant in Roja

रोजा में लगेगा सोलर प्लांट, सौर ऊर्जा से चलेंगी ट्रेन

Tue, 23 Mar 2021 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
Solar Plant in Roja
शाहजहांपुर। रोजा में रेलवे की जमीन पर सोलर प्लांट लगाया जाएगा। इसकी क्षमता 30 मेगावाट होगी। इसी सोलर प्लांट से ट्रेनों का संचालन भी होगा। सोमवार को नई दिल्ली रेलवे बोर्ड के असिस्टेंट मैनेजर प्रशांत सिंह ने प्लांट के लिए जमीन का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन

प्रशांत सिंह ने बताया कि रोजा में रेलवे की खाली जमीन का निरीक्षण के साथ वीडियो व फोटोग्राफी करा ली है। जिसको बड़ौदा हाउस ले जाएगा। उन्होंने कहा कि रोजा जितनी जगह मुरादाबाद मंडल में किसी रेलवे स्टेशन पर नहीं है। इसलिए रोजा में सोलर प्लांट लगाने के लिए जमीन देखी गई है। बताया कि मुरादाबाद मंडल में रोजा रेलवे स्टेशन पर सोलर पैनल आसानी से लगाया जा सकता है। जोकि 30 मेगावाट का होगा। जिससे उत्पन्न बिजली से ट्रेनें चलाई जाएंगी। सोलर प्लांट लगाए जाने की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। जल्द ही प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो जाएगा। सीनियर सेक्शन इंजीनियर अनिल कुमार नीरज भास्कर ने बताया कि रोजा रेलवे मैदान में किसान रैली का आयोजन किया गया था, तब ही प्रधानमंत्री नरेंद्र सिंह मोदी की नजर 915 एकड़ भूमि पर पड़ गई थी और इसका उपयोग करने के निर्देश दिए गए थे। इस जमीन के 11 हेक्टेयर में बट बिल्डिंग प्लांट का निर्माण हो गया, जो कि वर्तमान समय में चालू है। उसके बाद 45 हेक्टेयर भूमि सोलर प्लांट के लिए आवंटित कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed