Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Snake catcher expert Rambali bitten by cobra died in hospital

कोलकाता में सीखी थी कला: सांप पकड़ने में माहिर रामबली को कोबरा ने डसा, रात 12 बजे सर्प पकड़ने गए थे

Sat, 29 Jul 2023 09:42 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर। Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 29 Jul 2023 09:42 AM IST
सार

रामबली पिछले 20 साल से सांपों को पकड़ने का काम करते आ रहे थे। गुरुवार की रात करीब साढ़े 12 बजे मोहल्ला इंदिरा नगर कॉलोनी के दो लोग उन्हें सांप पकड़ने के लिए बुलाने आए थे। 

विज्ञापन
Snake catcher expert Rambali bitten by cobra died in hospital
सांप पकड़ने में माहिर थे रामबली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूरे बरेली मंडल में जहरीले सांपों को पकड़ने में माहिर रामबली (30) की सांप के डसने से मौत हो गई। हादसा गुरुवार की रात इंदिरा नगर कॉलोनी में सांप पकड़कर बोरी में डालने के दौरान हुआ। राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Trending Videos

रामबली मूलरूप से हरदोई जिले के थाना लुनार के गांव गंगा सिंह पुरवा के रहने वाले थे। वह खन्नौत नदी के किनारे स्थित मोक्षधाम में पत्नी रामरोशनी के साथ रहते थे। वह मोक्षधाम के केयर टेकर भी थे। रामबली पिछले 20 साल से सांपों को पकड़ने का काम करते आ रहे थे। गुरुवार की रात करीब साढ़े 12 बजे मोहल्ला इंदिरा नगर कॉलोनी के दो लोग उन्हें सांप पकड़ने के लिए बुलाने आए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रामबली ने सांप को पकड़ लिया। बोरी में बंद करने के दौरान हाथ की अंगुली में सांप ने डस लिया। बावजूद इसके वह सांप पकड़कर मोक्षधाम पर ले आए। बोरी से सांप को निकालकर डिब्बे में बंद कर दिया। जहर का असर महसूस होने पर उन्होंने अपने मौसेरे भाई नरेंद्र को फोन किया।

विज्ञापन

नरेंद्र गर्रा स्थित अंत्येष्टि स्थल पर रहता है। रामबली ने उसे सांप से डसने की बात बताते हुए बिरवा तैयार करने की बात कही थी। इसके बाद वह नरेंद्र के पास पहुंच गया। बिरवा पीने के बाद भी हालत में सुधार न होने पर नरेंद्र उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां रात करीब ढाई बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। 

सूचना पर रात में ही रामबली के बड़े भाई राम सिंह व रामनरेश अस्पताल आ गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। रामबली की एक बेटी की शादी हो चुकी है। तीन बेटियां अविवाहित हैं।

आसपास के जिलों में सांप पकड़ने जाते थे रामबली
रामबली को बचपन से ही सांप पकड़ने का शौक था। बताते हैं कि वह सांप पकड़ने की कला कोलकाता से सीखकर आए थे। वह जिले के अलावा पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, हरदोई, सीतापुर व बरेली तक सांप पकड़ने के लिए जाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed