{"_id":"615a0bce8ebc3e57891e55f1","slug":"smuggler-shahjahanpur-news-bly4617562166","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ किलो अफीम के साथ मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ किलो अफीम के साथ मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैतीपुर (शाहजहांपुर)। पुलिस ने मुखबिर से सूचना मिलने के बाद मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस को डेढ़ किलो फाइन क्वालिटी अफीम बरामद की है। बदायूं का यह तस्कर झारखंड से यह अफीम लेकर आया था।
शनिवार रात जैतीपुर थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान थानाध्यक्ष को मुखबिर से तस्कर के बारे में सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर नवादा मोड़ से वनखंडी पुलिया पक्का मार्ग से ग्राम अंगरौली चक मार्ग के पास रात करीब दस बजे सद्दाम निवासी ग्राम मौजमपुर थाना हजरतपुर जिला बदायूं को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से पुलिस को डेढ़ किलो फाइन क्वालिटी अफीम बरामद हुई है।
आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पूछताछ में सद्दाम ने बताया कि वह अपनी कार से करीब एक सप्ताह पूर्व झारखंड के हजारीबाग से सस्ते दामों में अफीम खरीदकर लाया था। इसे वह अपनी गाड़ी में रखकर बरेली के आसपास अधिक दामों मे बेचने के लिए ले जा रहा था। तभी पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपी के पास से एक तमंचा और एक कारतूस भी बरामद हुआ है। एसपी एस. आनंद ने बताया कि पूछताछ के दौरान प्रकाश में आये तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।