{"_id":"672e75cc90abd740b1009414","slug":"smart-meters-are-being-installed-on-old-wires-instead-of-armored-cables-instructions-for-checking-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-130834-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: आर्मर्ड केबल के बजाय पुराने तार पर लगा रहे स्मार्ट मीटर, जांच के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: आर्मर्ड केबल के बजाय पुराने तार पर लगा रहे स्मार्ट मीटर, जांच के निर्देश
Sat, 09 Nov 2024 02:04 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 09 Nov 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर में स्मार्ट मीटर लगाने के काम में कार्यदायी संस्था इंटेल स्मार्ट की खामियां सामने आने लगीं हैं। स्मार्ट मीटर को आर्मर्ड केबल की जगह पुराने तारों पर लगाकर धांधली करने समेत कई शिकायतें बिजली निगम के अफसरों के पास आईं। शिकायत के साथ साक्ष्य प्राप्त होने पर एसई ने अधिशासी अभियंता परीक्षण को जांच के निर्देश दिए हैं।
नौ अगस्त को नोएडा की इंटेल स्मार्ट कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू किया था। उसे जिले के चार लाख 12 हजार उपभोक्ताओं के घरों व प्रतिष्ठानों में स्मार्ट मीटर लगाना है। प्रारंभ में सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों व कार्यालय में मीटर लगाकर कार्य शुरू किया। इसके बाद घरेलू व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का सर्वे कराया था। छह महीने के अंतराल में कार्य को पूर्ण करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन तीन महीने में मात्र तीन हजार स्मार्ट मीटर ही लग पाए हैं। उसमें भी आर्मर्ड केबल के स्थान पर पुराने तारों पर मीटर लगाने समेत कई शिकायतें की गई हैं। उपभोक्ताओं ने साक्ष्य के तौर पर वीडियो भी उपलब्ध कराएं हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए एसई ने जांच के निर्देश दिए। एसई ने बताया कि स्मार्ट मीटर नि:शुल्क लगाया जाएगा। इसमें किसी को रुपये नहीं दें। कोई शुल्क मांगे तो संबंधित की शिकायत करें।
-- -- -- -- -
-स्मार्ट मीटर लगाने वाली कंपनी की शिकायतें प्राप्त होने पर एक्सईएन परीक्षण को जांच के निर्देश दिए हैं। कंपनी के कर्मचारियों की निष्ठा पर सवाल खड़े हुए हैं। उनसे पत्राचार भी किया है।
विज्ञापन
जेपी वर्मा, एसई