फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   small farmers preferred, Ganna kisan,parchi

छोटे किसानों को प्राथमिकता से जारी करें गन्ने की पर्चियां

Mon, 20 Dec 2021 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
small farmers preferred, Ganna kisan,parchi
शाहजहांपुर। कम जोत वाले छोटे किसानों को अब गन्ने की डिजिटल पर्चियां प्राथमिकता के आधार पर जारी होंगी। जिला गन्ना अधिकारी डॉ. खुशीराम भार्गव ने रेती रोड स्थित गन्ना भवन में केन इम्प्लीमेंटेशन कमेटी (गन्न क्रियान्वयन समिति) की बैठक में चीनी मिलों द्वारा अभी तक की गई गन्ना खरीद की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को इसी आशय के निर्देश दिए।
विज्ञापन

समीक्षा से पता चला कि अभी तक जिले के लगभग 95 हजार किसानों से एक लाख क्विंटल गन्ना खरीद की जा चुकी है ओर इसके सापेक्ष मिलों में सात लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन हो चुका है। बैठक में छोटे किसानों को प्राथमिकता के तहत चीनी मिल चलने के 45 दिन के अंदर पेड़ी गन्ना की पर्ची जारी होने और एक फरवरी से पौध गन्ना की पर्ची जारी होने की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। इससे ज्ञात हुआ कि जिले के 37130 छोटे गन्ना किसान 11614 हेक्टेयर जमीन पर गन्ना की खेती करते हैं। छोटे किसानो को 85 हजार पर्चियां जारी हो चुकी हैं।
विज्ञापन

डीसीओ डॉ. भार्गव ने कहा कि सैनिकों, सेवानिवृत सैनिकों एवं अर्धसैनिक बलों (सीआरपीएफ, बीएसएफ, एसएसबी, सीआईएसएफ, आईटीबीपी, असम रायफल्स आदि को उनके मृतक होने पर उनके विधिक उत्तराधिकारी को आगामी एक जनवरी से सुविधा सट्टा नीति में दी गई व्यवस्था के अनुसार पर्ची जारी होंगी। उन्होंने अधिकारियों को समानुपातिक गन्ना खरीद, टैगिंग आदेश के अनुपालन, क्रय केंद्रों के निरीक्षण, घोषणा पत्र भरे जाने, गन्ना मूल्य एवं विकास अंशदान के भुगतान आदि कार्य समय से करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में गन्ना विकास समितियों के सचिव, सभी ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, समिति के पूर्व अध्यक्ष सत्यवीर सिंह यादव, रोजा मिल के प्रतिनिधि बृजेश शर्मा, तिलहर मिल के सीसीओ अमित चतुर्वेदी, पुवायां मिल के सीसीओ उदय भान सिंह, लोनी मिल के अनिल सिंह, मकसूदापुर मिल के हितेंद्र सिंह, निगोही मिल के डीडी शर्मा आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed