फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Six officers did not reach the entire resolution day, report summoned

संपूर्ण समाधान दिवस में नहीं पहुंचे छह अधिकारी, रिपोर्ट तलब

Sun, 02 Jan 2022 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Six officers did not reach the entire resolution day, report summoned
तिलहर। तहसील परिसर में डीएम इंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 40 शिकायतों में से सात का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान छह विभागीय अधिकारियों के बैठक में अनुपस्थित रहने पर उनकी रिपोर्ट डीएम को प्रेषित की गई है।
विज्ञापन

शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे डीएम इंद्र विक्रम सिंह के समक्ष तहसील के सभी ट्रेड के अधिवक्ताओं ने नायब तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग की। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि तमाम वाद उनके न्यायालय में लंबित है जिन पर नायब तहसीलदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। उनका व्यवहार अधिवक्ताओं के प्रति अच्छा नहीं है। डीएम ने कहा कि नायब तहसीलदार अवकाश पर है आने पर बातचीत करके समस्या का निदान किया जाएगा। इस दौरान अधिवक्ताओं ने तहसील में कंप्यूटर ऑपरेटर लंबे समय से न होने पर काम लंबित होने पर नाराजगी जताई। डीएम ने तहसीलदार तृप्ति गुप्ता को पत्र भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अधिवक्ता सुशांत मिश्रा और विनीत कुमार ने मोहल्ला हिंदू पट्टी में अपने मकान के समीप काफी समय से टूटी नाली ठीक-ठाक कराए जाने की शिकायत डीएम से की। इस पर डीएम ने नगर पालिका ईओ को तलब करते हुए तत्काल समस्या का निदान कराने के निर्देश दिए। तहसील क्षेत्र के बड़ा गांव लालपुर निवासी अजीत कुमार ने आय प्रमाण पत्र में लेखपाल द्वारा रकम की मांग किए जाने की शिकायत की। इस पर डीएम ने तत्काल समस्या का निदान करने के निर्देश दिए। गांव करकौर निवासी चंद्रपाल ने भूमि विवाद संबंधी शिकायत की। वहीं गांव बनवारीपुर निवासी रेनू ने लंबे समय से राशन कार्ड न बनाने की शिकायत की। समाधान दिवस में जिला विद्यालय निरीक्षक, उप निदेशक कृषि, जिला विकास अधिकारी, जिला सेवायोजन अधिकारी, जल निगम अधिशासी अभियंता और सहायक निबंधक सहकारी समिति से किसी भी अधिकारी और कर्मचारी के न आने पर एसडीएम हिमांशु उपाध्याय ने नियमानुसार आख्या बनाकर डीएम को प्रेषित की है। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक एस आनंद, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सुप्रिया गुप्ता, एसडीएम हिमांशु उपाध्याय, तहसीलदार तृप्ति गुप्ता, सीएमओ गौतम, नगर पालिका ईओ सर्वेश कुशवाहा, थाना प्रभारी रविंद्र सिंह सहित पुलिस के अन्य थानों के प्रभारी तथा विभागीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed