फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sit-in by trainee doctors at private medical college ends; staff nurses' protest continues.

Shahjahanpur News: निजी मेडिकल कॉलेज के प्रशिक्षु डाॅक्टरों का धरना समाप्त, स्टाफ नर्सों का जारी

Sun, 13 Sep 2026 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Sit-in by trainee doctors at private medical college ends; staff nurses' protest continues.
बंथरा ​स्थित निजी मेडिकल कॉलेज में धरना देते नर्सिंग स्टाफ। संवाद
तिलहर। बंथरा स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज में मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर प्रशिक्षु डॉक्टरों का धरना शुक्रवार की रात प्रबंधन से वार्ता के बाद समाप्त हो गया। हालांकि, स्टाफ नर्सों ने अपनी मांगों को लेकर शनिवार को भी धरना जारी रखा।
विज्ञापन

पिछले तीन दिन से हड़ताल कर रहे प्रशिक्षु डॉक्टरों का कहना है कि शासन की ओर से मानदेय बढ़ाने का आदेश होने के बावजूद उन्हें इसका लाभ नहीं मिल रहा है। शुक्रवार देर रात मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन और सिटी मजिस्ट्रेट रजनीकांत ने प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों से वार्ता की। चेयरमैन ने दो दिन का समय लेकर मानदेय बढ़ाने के संबंध में विचार-विमर्श करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह सिटी मजिस्ट्रेट दोबारा मेडिकल कॉलेज पहुंचे और धरना-प्रदर्शन कर रहे नर्सिंग स्टाफ से वार्ता कर आंदोलन समाप्त करने की अपील की। नर्सिंग कर्मचारियों का कहना है कि वर्तमान में उन्हें महज सात हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा है, जबकि वह कम से कम 20 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल रवींद्र नाथ शुक्ला ने बताया कि मानदेय वृद्धि पर विचार के लिए डॉक्टरों से दो दिन का समय मांगा गया है, लेकिन नर्सिंग स्टाफ का धरना-प्रदर्शन जारी रहने से उनसे दोबारा वार्ता का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed