{"_id":"66c3b405e9a5a1135e04d8d1","slug":"sisters-tie-love-on-brothers-wrist-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-125248-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बहनों ने भाई की कलाई पर बांधा प्यार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बहनों ने भाई की कलाई पर बांधा प्यार
Tue, 20 Aug 2024 02:37 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 20 Aug 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर अपने भाई को राखी बांधती बहनें। संवाद
शाहजहांपुर। रक्षाबंधन का त्योहार सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही बहनों का भाइयों के घर पर पहुंचना शुरू हो गया। लेकिन शुभ मुहूर्त दोपहर 1:30 बजे से होने के कारण राखी बांधने व बंधवाने के लिए भाई-बहनों को इंतजार करना पड़ा। बहनों ने भाई की कलाई पर प्यार का धागा बांधा, तो भाइया ने अपनी प्यारी बहनो को दक्षिणा व उपहार देकर आशीर्वाद लिया और रक्षा का वचन भी दिया।
सोमवार को घरों में बहनों ने आंगन में चौक और रक्षाबंधन की थाली सजाई। इसके चौकी के पास बैठकर बहनों ने अपने भाई के माथे पर रोली और अक्षत का तिलक लगाया। फिर उनकी कलाई में राखी बांधी और मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया गया। बहन ने भाई से अपनी रक्षा का वचन लिया। भाइयों ने अपनी बहन का मुंह मीठा कराया, उनकी रक्षा का वचन देने के साथ ही दक्षिणा और उपहार भेंट किए। ग्रामीण क्षेत्रों में भी दूर-दराज रहने वाली बहनें, भाइयों के घर पहुंचीं और राखी बांधकर रक्षा का वचन लिया।
जबकि दूर-दराज के क्षेत्राें में रहने वाली जो बहनें खुद भाई के घर नहीं पहुंच पाईं उन्होंने अपनी राखी कोरियर व डाक पार्सल के माध्यम से भेजकर भाई से प्यार और आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन
-- --
हर बार की तरह मुस्लिम भाइयों को राखी बांधने पहुंची हिंदू बहनें
रक्षाबंधन का त्योहार जाति और महजब से ऊपर उठकर मनाने की परंपरा वर्षों से चली आ रही है। इसीलिए इस बार भी वह हिंदू बहनें अपने मुस्लिम भाइयों को राखी बांधने उनके घर पहुंची, जोकि पहले भी पहुंचती रहीं। मोहल्ला अंटा निवासी सपा नेता हसीन बासित को उनकी मुंहबोली हिंदू बहन श्वेता पांडेय ने राखी बांधी। व्यापारी नेता सलाहुद्दीन व उनके भाई सैफ अख्तर को कनिष्का गुप्ता ने राखी बांधकर त्योहार मनाया। कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक इमरान सईद को कलावती राखी बांधने पहुंची, जोकि उसी विद्यालय में रसोइया हैं।
-- -- -
इनरव्हील क्लब की सदस्यों ने सैनिक भाइयों को राखी बांध की दीघार्यु की कामना
शाहजहांपुर। इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष ज्योति शर्मा के नेतृत्व में छावनी परिषद पहुंचकर सैनिक को तिलक लगाकर राखी बांधी गई। इस विशेष को मनाने के लिए क्लब के सदस्यों ने पहले से ही तैयारियां कर रखी थी। क्लब की सदस्यों ने सैनिकों को राखी बांधने के साथ ही मिठाई खिलाई और उनकी दीघार्यु के लिए कामना की। उपहार स्वरूप ड्राई फ्रूट्स दिए। इस मौके पर क्लब की सचिव निधि मिश्रा, कंचन खन्ना, सुधा प्रसाद, सुनीता गर्ग, रेनू अरोरा, मंजुला शर्मा, गीता गुप्ता, राजेंद्र कौर, अलका अरोड़ा कौर, ज्योति गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
-- -- --
पेड़ और बंदियों को भी बांधी राखी
शाहजहांपुर। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर वीआईपी ग्रुप विद हैल्पिंग हैंड्स की महिला सदस्यों ने पेड़ों पर राखी बांधकर उनके दीर्घायु होने की कामना करते हुए उनकी रक्षा का संकल्प लिया। पेड़ों को राखी बांधने वालों में ग्रुप संरक्षक डॉ. दीपा सक्सेना, डॉ. दीपा दीक्षित, अध्यक्ष नीतू गुप्ता, ज्योति गुप्ता, रिद्धि बहल आदि शामिल रहीं।
वहीं, सहयोग संस्था के अध्यक्ष नेहा यादव सक्सेना, उपाध्यक्ष नुजहत अंजुम, शालू यादव, रजनी गुप्ता, स्तुति गुप्ता, सुमन गुप्ता ने पहले जिला कारागार अधीक्षक मिजाजी लाल को राखी बांधी, फिर जिला जेल में निरुद्ध बंदियों को रक्षासूत्र बांधा। संरक्षक शाहनवाज खां, अनिल गुप्ता प्रधान, अनूप कुमार, महेंद्र दुबे, शिवम वर्मा आदि मौजूद रहे।
-- -- -
रेलवे स्टेशन पर ही बांधी राखी
शाहजहांपुर। रक्षाबंधन पर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त को लेकर बहनों में असमंजस की स्थिति भी बनी रही। अधिकांश विद्वानों के अनुसार राखी बांधने का शुभ मुहुर्त दोपहर 1:30 बजे से शुरू हुआ, लेकिन कुछ विद्वतजनों के मुताबिक सुबह से ही राखी बांधे जाने की बात कही। ऐसे में तमाम बहनों ने सुबह से ही राखी बांधना शुरू कर दिया। रेलवे स्टेशन पर भी बहनों को अपने भाई को राखी बांधकर दीर्घायु की कामना करते देखा गया।