फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ... Sir this bike Car not

...जनाब ये बाइक है, कार नहीं

Sun, 05 Apr 2015 11:49 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sun, 05 Apr 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
 ... Sir this bike Car not
शहर के तमाम बाइक चालकों ने अपनी बाइक को कार मान लिया है। इस वजह से तीन सवारियों का तो छोड़िए चार और पांच सवारियां बैठाकर चलने में भी लोग चूक नहीं रहे हैं। ऐेसे ही बाइक सवार दो साहेबान शहर में जान जोखिम में डालकर फर्राटे भरते रहे। कहीं भी ट्रैफिक पुलिस या सिविल पुलिस ने इन्हें रोकने की जहमत नहीं उठाई।
विज्ञापन

साल दर साल सड़क दुर्घटनाओं में हो रहे इजाफे के पीछे सबसे बड़ी वजह वाहन चालकों की लापरवाही देखने को मिली है। इसके बावजूद भी लोग जान जोखिम में डालकर वाहन चलाने में लापरवाही बरतते हैं। इससे अक्सर लोग घायल हो जाते हैं। शहर में बाइक चालक अक्सर दोपहिया वाहनों पर तीन से चार लोगों को बैठाकर यात्रा करते हैं, जिससे दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। बाइक सवारों की ये तस्वीरें देखकर आपको इस बात पर भरोसा हो जाएगा।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में किसी मरीज का हालचाल जानने के लिए पहुंचे इन साहेबान को ही देख लीजिए। बाइक पर दो बच्चे और दो महिलाओं को बैठा लिया और निकल पड़े घर की ओर। यह राजघाट चौकी के सामने से होकर गुजरे भी, लेकिन चौकी पुलिस जुलूस निकालने में व्यस्त रही और ये साहेबान अपने साथ चार अन्य लोगों की जान जोखिम में डालकर सफर करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौक से घंटाघर की ओर जाने वाली सड़क पर काफी भीड़भाड़ रहती है। इस वजह से कई बार जाम लग जाता है, जिससे दो सवारी बैठे होने पर बाइक चलाने में भी लोंगों को मुश्किल होती है। वहीं यह बाइक सवार साहेबान धड़ल्ले से चार सवारियां बैठाकर चलते बने। पुलिस की नजर बचाकर यह अंजान चौकी के सामने से गुजर गए। अपने गंतव्य तक जाने में इन्होंने जान जोखिम में होने की परवाह भी नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed