फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Singh Club, NMC and Cantt Club won cricket matches

सिंह क्लब, एनएमसी और कैंट क्लब ने जीते मुकाबले

Mon, 02 May 2022 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Singh Club, NMC and Cantt Club won cricket matches
तिलहर चीनी मिल मैदान पर होता क्रिकेट मैच । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर। चीनी मिल ग्राउंड पर खेले जा रहे सूरज कांति गुर्जर क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-4 के रविवार को हुए तीन मैचों में सिंह क्लब आंवला, कैंट क्लब और एनएमसी क्लब बरेली ने अपनी प्रतिद्वंद्वी टीमों को पराजित कर मैच जीते।
विज्ञापन

सुबह पहला मैच सिंह क्लब आंवला और एचआर क्लब शाहजहांपुर के बीच हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सिंह क्लब ने 258 रन का लक्ष्य दिया। सिंह क्लब के सोनू तिवारी ने 67 रन, राहुल सिंह ने 34 रन और राहुल चड्ढा ने 39 रन बनाए। जवाब में एचआर क्लब टीम मात्र 93 रन बना सकी। सिंह क्लब आंवला की 165 रन के साथ बड़ी जीत हुई। मैन ऑफ द मैच सिंह क्लब के सोनू तिवारी रहे। मैच के अंपायर मुनाजिर नियाजी, अमित यादव, ऑनलाइन स्कोरर अभिषेक गंगवार, अपूर्व भदोरिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

दूसरा मैच कैंट क्लब और तिलहर टाइटंस में हुआ। टॉस जीतकर कैंट क्लब ने 197 रन का स्कोर बनाया। कैंट के खिलाड़ी लिवि ने 38 रन और इरफान ने 57 रन बनाए। तिलहर टाइटंस मात्र 145 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। कैंट के मोहम्मद नईम ने चार और राजा ने दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच कैंट क्लब के मोहम्मद नईम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा मैच आईएमए क्रिकेट एकेडमी बरेली और एनएमसी क्लब बरेली के मध्य खेला गया। एनएमसी क्लब बरेली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 244 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। एनएमसी क्लब की ओर से मैन आफ द मैच मुकुल ने 54 गेंद में 17 चौके आठ छक्के लगाकर शतक जड़ा। जवाब में खेलने उतरी आई आईएमए क्रिकेट एकेडमी बरेली 140 रन पर ही ऑलआउट हो गई।

एनएमसी क्लब की ओर से कैलाश सिंह ने 11 रन देकर चार विकेट लिए। आरूप ने तीन विकेट चटकाए। मैच के स्कोरर आशीष यादव, अपूर्व भदौरिया, वंश श्रीवास्तव, प्रांजल त्रिपाठी और अभिषेक गंगवार रहे। अंपायर मुनाजिर नियाजी, आशीष राज, सहयोगी दीपांशु यादव, कुणाल गुप्ता ,अंशुमन यादव, प्रतीक यादव, सौरभ सिंह, अरहम इदरीसी, सूरत सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed