फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Silt cleaning of canals will be done after harvesting of Kharif crop

Shahjahanpur News: खरीफ की फसल की कटाई के बाद होगी नहरों की सिल्ट सफाई

Wed, 11 Sep 2024 02:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 11 Sep 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Silt cleaning of canals will be done after harvesting of Kharif crop
सिंचाई बंधु की बैठक में शामिल अ​धिकारी व अन्य लोग। स्रोत: विभाग
शाहजहांपुर। पुवायां रोड स्थित निरीक्षण भवन में शारदा नहर खंड सिंचाई बंधु की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता उपाध्यक्ष सिंचाई बंधु अमरजीत सिंह ने की। जनप्रतिनिधियों ने नहरों की सिल्ट सफाई के बारे में जानकारी मांगी तो अधिशासी अभियंता ने बताया कि खरीफ की फसल की कटाई के बाद सिल्ट सफाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीडीओ पवन कुमार सिंह एवं उपाध्यक्ष ने जनपद में बंद नलकूपों की जानकारी मांगी। सहायक अभियंता नलकूप ने बताया कि जनपद में कुल 609 चलित नलकूप हैं। वर्तमान में नौ नलकूप तकनीकी खराबी और तीन नलकूप विद्युत दोष से बंद हैं। इनको शीघ्र ठीक कराकर संचालित करने का आश्वासन दिया गया। पुवायां विधायक के प्रतिनिधि हृदयेश कुमार पांडेय ने राष्ट्रीय जल प्रबंध योजना शारदा नहर खंड के तहत ग्राम मकसूदापुर के पास निर्माणाधीन पुलिया के पास नहर की पटरी काफी समय से क्षतिग्रस्त होने की शिकायत की। कटरा विधायक प्रतिनिधि सुशील कुमार गुप्ता ने तिलहर क्षेत्र में विद्युत निगम के कर्मचारियों द्वारा उपभोक्ताओं से अनैतिक रूप से धन उगाही की शिकायत की। इस दौरान महापौर प्रतिनिधि फकीरेलाल वर्मा, अधिशासी अभियंता एसके भास्कर, त्रिवेंद्र कुमार, दुर्गेश यादव, सुभाष चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed