{"_id":"62bb5dd06a6460288c2d0b38","slug":"signature-campaign-launched-under-sainik-satyagraha-movement-shahjahanpur-news-bly4897725156","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निपथ योजना के खिलाफ सैनिक सत्याग्रह आंदोलन के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निपथ योजना के खिलाफ सैनिक सत्याग्रह आंदोलन के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया
विज्ञापन
शाहजहांपुर के जीएफ कॉलेज गेट पर अग्रिपंथ योजना के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाते एनएसयूआई के ?
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। केंद्रीय आह्वान पर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की युवा विरोधी अग्निपथ योजना के विरोध में सैनिक सत्याग्रह आंदोलन के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया। जीएफ कॉलेज के गेट पर बैनर लगार छात्र-छात्राओं से हस्ताक्षर कराए गए।
इस बीच एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष रफी उल हसन ने कहा कि हाल ही में घोषित अग्निपथ योजना से सशस्त्र बलों की लंबे समय से चली आ रही परंपरा और लोकाचार को नष्ट करने तथा उनके मनोबल का अवमूल्यन करने के कारण पूरे देश में व्यापक गुस्सा एवं विरोध प्रदर्शन हो रहा है। केंद्र सरकार द्वारा बिना किसी सलाह मशविरा के गलत नीतियां जनता पर थोपी जा रहीं हैं। जिसके तहत भारत के युवाओं का भविष्य बर्बाद किया जा रहा है।
जिला उपाध्यक्ष प्रत्यूष कुमार मिश्रा ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन कांग्रेस के निर्देश पर हर जिले में मोदी सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में एनएसयूआई चरणबद्ध रूप से इस योजना का विरोध करेगी। एनएसयूआई युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देगी। इस मौके पर अहसान, रजत वाजपेयी, सुधांशु, शाजेब, सरताज, सैफ, अभिषेक आदि मौजूद रहे।