फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Siege to the police station by angry lawyers

आक्रोशित वकीलों ने किया कोतवाली का घेराव

Fri, 28 Oct 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Fri, 28 Oct 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
बुधवार आधी रात को बार संघ के पूर्व अध्यक्ष के घर पर पुलिस द्वारा दी गई दबिश को लेकर आक्रोशित अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार दोपहर कोतवाली का घेराव कर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस कर्मियो से तीखी नोकझोंक भी हुई। अधिवक्ताओं का आरोप था कि बिना कारण बताए घर में दाखिल हुई पुलिस ने अधिवक्ता व उसके घरवालों के साथ गाली गलौज की। पीड़ित अधिवक्ता की ओर से इस मामले में घर में घुसे पुलिस कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला आजादनगर निवासी अधिवक्ता लालाराम शर्मा की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि बुधवार रात करीब साढ़े बारह बजे चार पुलिस कर्मी उसके आवास पर पहुंचे और बिना कारण बताए घर में दाखिल हो गये। उसके द्वारा जब इसका कारण जानने की कोशिश की गई तो पुलिकर्मियो ने उनके साथ धक्का मुक्की की और उसे व घर में मौजूद महिलाओं के साथ गाली गलौज व अभद्रता की। इस दौरान उसके घर के सामान को भी तहस नहस कर दिया। इस मामले को लेकर बृहस्पतिवार को हुई मीटिंग के बाद दर्जनो अधिवक्ता कोतवाली पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कोतवाली इंचार्ज शंकर लाल से इन वकीलों की तीखी झड़पें हुई। इसके बाद तहरीर की जांच पर्ची मिलने के बाद मामला शांत हो सका। बैठक में तय हुआ कि पुलिस की ज्यादती के विरोध में 28 व 29 अक्तूबर को अधिवक्ता सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे। साथ ही यदि आरोपी पुलिस कर्मियो पर रिपोर्ट दर्ज न हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed