फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   SIB conducts inspections at seven warehouses; claims five are illegal

Shahjahanpur News: सात गोदामों पर एसआईबी ने की जांच, पांच के अवैध होने का दावा

Sun, 18 Oct 2026 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
SIB conducts inspections at seven warehouses; claims five are illegal
तिलहर के बिरियागंज में लोहा व्यापारियों के यहां जांच करती जीएसटी की एसआईबी टीम। संवाद
तिलहर (शाहजहांपुर)। जीएसटी विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) की 11 टीमों ने शनिवार को तिलहर में लोहे के कारोबार से जुड़े दो व्यापारियों की दुकानों और सात गोदामों की जांच की। टीम ने दोनों दुकानों और गोदामों के ताले खुलवाकर माल की जांच की और कारोबार से संबंधित अभिलेख कब्जे में लिए। टीम का दावा है कि पांच गोदाम अवैध हैं। पूर्वाह्न 11 बजे शुरू हुई कार्रवाई देर शाम तक जारी रही।
विज्ञापन

एसआईबी टीम प्रभारी अनिरुद्ध सिंह के नेतृत्व में अधिकारियों ने हाईवे स्थित अग्रवाल धर्मकांटे के पास बने दो गोदामों के अलावा पांच अन्य गोदामों की भी जांच की। इसके बाद नगर पालिका गेट के सामने दरियागंज स्थित विवेक अग्रवाल और उनके भाई वैभव अग्रवाल की दुकानों पर भी माल और दस्तावेजों का मिलान किया गया।
विज्ञापन

टीम प्रभारी अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि जांच के दौरान दोनों दुकानों और दो पंजीकृत गोदामों में बिना जीएसटी का माल मिला है। पांच अन्य गोदाम अवैध पाए गए। इन गोदामों में रखे माल से संबंधित जीएसटी दस्तावेज भी नहीं मिले। टीम कारोबार से जुड़े अन्य बिंदुओं की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान राजकर अधिकारी ताराचंद उपाध्याय, असिस्टेंट कमिश्नर राहुल कुमार, बरेली की असिस्टेंट कमिश्नर मुन्नी देवी, अनुज कुमार, टैक्स ऑफिसर प्रदीप कुमार, पीलीभीत की टीम के पंकज और असिस्टेंट कमिश्नर कल्पना समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

--
जांच पूरी होने के बाद सीलिंग की तैयारी

टीम प्रभारी के अनुसार जांच पूरी होने के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर रविवार सुबह दुकानों और गोदामों को सील करने की कार्रवाई की जा सकती है। इसके बाद नियमानुसार विधिक कार्रवाई होगी। देर शाम तक जांच जारी रहने के कारण कार्रवाई की पूरी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed