{"_id":"6a7b70a218cd773965074704","slug":"shukdevanand-university-receives-aishe-code-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-181484-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: शुकदेवानंद विवि को मिला ऐशे कोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: शुकदेवानंद विवि को मिला ऐशे कोड
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय को ऑल इंडिया सर्वे ऑन हायर एजुकेशन (ऐशे) कोड प्राप्त हो गया है। शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से प्रत्येक उच्च शिक्षण संस्थान को विशिष्ट पहचान के लिए यह कोड जारी किया जाता है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे उच्च शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है।
ऐशे कोड मिलने के बाद विश्वविद्यालय से संबंधित शैक्षणिक, प्रशासनिक और अन्य आवश्यक आंकड़ों को राष्ट्रीय स्तर की उच्च शिक्षा प्रणाली में दर्ज और संकलित किया जा सकेगा। इससे विश्वविद्यालय की औपचारिक पहचान मजबूत होने के साथ ही उच्च शिक्षा से जुड़ी विभिन्न प्रक्रियाओं में भी सुविधा मिलेगी।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, कोड विद्यार्थियों के शैक्षणिक विवरण और संस्थान से संबंधित सूचनाओं के सत्यापन में भी उपयोगी होगा। इसके अलावा सरकारी योजनाओं, छात्रवृत्ति और अन्य कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता बढ़ेगी। कुलपति प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ उनके शैक्षणिक और आर्थिक हितों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।