फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shri Ram killed Ravana, the symbol of evil.

Bareilly News: श्रीराम ने बुराई के प्रतीक रावण का किया अंत

Fri, 03 Oct 2025 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Shri Ram killed Ravana, the symbol of evil.
रामलीला में दो सेनाओं में हुआ भीषण युद्ध, विजय के बाद रामभक्तों ने लगाए जयकारे
विज्ञापन


आंवला/फरीदपुर। विजयदशमी के अवसर पर मेला ग्राउंड में रामलीला में रावण वध की लीला का मंचन किया गया। राम ने बुराई के प्रतीक रावण का वध किया। रावण के विशालकाय पुतले को आग के हवाले किया गया। पुतला देखते ही देखते धू-धू कर जल गया। पुतले में लगी आतिशबाजी का दर्शकों ने भरपूर लुत्फ लिया। अग्निबाण से रावण के विशाल पुतला के फूंकते ही भक्त भगवान राम के जयकारे लगने लगे। मेला ग्रांउड में ढोल नगाड़े के साथ राम व रावण की सेनाओं के बीच जमकर भयंकर युद्ध की लीला हुई। पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने राम लक्ष्मण के स्वरूपों की आरती उतारी। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष वीर सिंह पाल, नंदकिशोर मौर्य, संजय अग्रवाल बौबी, अशोक खंडेलवाल, सचिन गुप्ता, दिनेश मौर्य, रामदीन सागर, रामवीर प्रजापति, गोपाल अग्रवाल, नंदकिशोर मिश्रा, सुनील श्रीवास्तव, रामनिवास मौर्य आदि ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया। फरीदपुर के मोहल्ला परा प्राचीन रामलीला मेले में राम रावण के बीच हुए युद्ध की लीला का रामलीला मंडली द्वारा बडा ही सुंदर मंचन किया। इस अवसर पर प्राचीन रामलीला कमेटी के अध्यक्ष रमेश चंद्र शुक्ला, भुवनेश्वर सिंह, धर्मवीर जायसवाल, अनूप गुप्ता, गोपाल मिश्रा, रजत कुमार वर्मा, डॉ. मनोज कुमार सक्सेना, प्रमोद बलधारी, मोनू मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
--
धू-धू कर जला कुंभकरण और रावण का पुतला
नवाबगंज/बहेड़ी/बिशारतगंज। नवाबगंज कस्बा के रामलीला मैदान में रामलीला मंचन में बृहस्पतिवार को श्रीराम के साथ हुए युद्ध में कुंभकरण वीरगति को प्राप्त हुआ। उसके बाद कुंभकरण के पुतला का दहन किया गया। बहेड़ी में लोगों ने घरों के आंगन में गोबर से रावण के प्रतीक बनाए। शस्त्रों की पूजा की। वणिक समुदाय में पूजन अर्चन के बाद पुराने बही खातों को खत्म कर नए बही खाते बनाए। मेला श्री राम लीला मंचन के दौरान पुलिस प्रशासन, अग्नि शमन विभाग की मौजूदगी में रावण का पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर मेला कमेटी के विवेक गर्ग, अरुण अग्रवाल, विनोद दुबे, हरीश शर्मा, अवधेश रस्तोगी आदि मौजूद रहे। बिशारतगंज में लगे दशहरा मेले में बारिश के बावजूद मेले में लोगों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान रावण का पुतला दहन किया गया। संवाद
विज्ञापन

--
दशहरा पर किया शस्त्र पूजन

आंवला/फरीदपुर। दशहरा के पर्व पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल ने रामनगर रोड स्थित एक बरात घर में कार्यक्रम आयोजित कर शस्त्र पूजन किया। इस दौरान सुनील गुप्ता, विजय गुप्ता, प्रेमपाल सोलंकी, अनिल सिंह राठौर,रामगोपाल गुप्ता, अनुपम शंखधार, हिमांशु सोलंकी, उमेश अग्रवाल, गुड्डू फौजी आदि मौजूद रहे। आरएसएस ने शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सरस्वती विद्या मंदिर सभागार में गणवेशधारी स्वयं सेवकों ने शस्त्र पूजन किया। जिला प्रचारक अनुज पार्थ ने स्वयंसेवकों को संबोधित किया। इस दौरान गौरवित खंडेलवाल, विपिन सिंह, धर्मवीर सिंह, प्रहलाद अग्रवाल, सुरेश सिंह, विकास कुमार, सत्यवीर सिंह आदि मौजूद रहे। फरीदपुर में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम में नगर संघ चालक ब्रह्मेंद्र मिश्रा, जिला संघ चालक महेश चौधरी, जिला कार्यवाह अभिमन्यु, नगर प्रचारक धर्मेंद्र, नगर कार्यवाह नितिन कुंवर महाराज सिंह, सह नगर कार्यवाह रुद्रांश, सुरेंद्र, राजेशकांत, संजीव पांडेय आदि ने विचार रखे। कार्यक्रम में बौद्धिककर्ता के रूप में सह जिला बौद्धिक प्रमुख अनुज ने संघ की सौ वर्ष की त्याग और तपस्या की यात्रा के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article