{"_id":"69c02dbb58f426a4120a85aa","slug":"showed-talent-to-make-it-to-the-under-19-team-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-168636-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अंडर-19 की टीम में जगह बनाने के लिए दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अंडर-19 की टीम में जगह बनाने के लिए दिखाई प्रतिभा
Sun, 22 Mar 2026 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
कृभको खाद फैक्टरी के मैदान पर मैच से पहले दौड़ लगाते खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से अंडर-19 जिला स्तरीय ट्रॉयल कृभको खाद फैक्टरी के मैदान पर हुआ। इसमें खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। बेहतर गेंदबाजी व बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ियों का चयन किया गया।
सुबह आठ बजे से प्रारंभ हुए ट्रॉयल में 60 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें टीमें बनाकर मैच कराए गए। पहला मैच ग्रुप ए और डी के मध्य कराया गया। इसमें ए-टीम के आकर्षित ने 29 और आराध्य मौर्या ने 15 रन बनाए। डी-टीम के माही पटेल ने दो विकेट हासिल किए। इसके बाद डी-टीम के बल्लेबाजों ने अपना दम दिखाया। इसमें सामित दास ने 28 और आदर्श कुमार ने 21 रन बनाए। जबकि ए-टीम के मानिकांत और उत्कर्ष ने दो विकेट हासिल किए।
इसके बाद बी और सी टीम के मध्य मैच हुआ। बी टीम ने पहले बल्लेबाजी की। इसमें नितिश कुशवाहा 25 रन और देवेश कुमार 28 रनों की पारी खेली। सी टीम के नितिश मौर्या ने दो विकेट झटके। सी टीम के दीपांशु ने 14 और सानिध्य 26 रन बनाए। जबकि बी टीम के बाएं हाथ के गेंदबाज वंश ने गेंदबाजी से छाप छोड़ी।
विज्ञापन
इससे पहले ट्रॉयल का शुभारंभ उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य आनंद पाठक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। कोऑर्डिनेटर मनोज यादव ने बताया कि अंडर-19 के ट्रॉयल के लिए वेबसाइट पर आवेदन मांगे गए थे। ट्रॉयल में बेहतर प्रदर्शन करने वालों की सूची उत्तर प्रदेश के जूनियर टीम के चयनकर्ता कमलकांत कनौजिया को भेजी जाएगी। वह ही प्रदर्शन के आधार पर 17 सदस्यीय जिला स्तरीय टीम का चयन करेंगे। चयनित टीम को मंडल स्तर पर होने वाले क्रिकेट मैच में मौका दिया जाएगा।