{"_id":"67006739ccf12030d10e7f34","slug":"showed-strength-to-get-selected-in-basketball-team-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-128525-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बास्केटबाल की टीम में चयन के लिए दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बास्केटबाल की टीम में चयन के लिए दिखाया दम
Sat, 05 Oct 2024 03:37 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 05 Oct 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
जीएफ कॉलेज में बास्केटबॉल के ट्रायल में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। संवाद
शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज स्थित कोर्ट में शुक्रवार को बास्केटबाल के ट्रायल हुए। इनके माध्यम से एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयी खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग के लिए टीम का चयन किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों ने निर्णायकों के सामने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के आधार पर पुरुष वर्ग की टीम का चयन किया गया। बास्केटबॉल टीम के इंचार्ज डॉ. इमरान खान के नेतृत्व में मोहम्मद अरीब खान, मोहम्मद मुनीफ खान, राजप्रताप सिंह, युवराज, अली हुसैन, अमान अख्तर, ऋषि पाल, जीवेश कुमार, सिद्धांत सिंह, विनायक शर्मा, कुणाल सक्सेना एवं हर्ष अवस्थी समेत 12 खिलाड़ी चयनित हुए। ट्रायल में रेफरी की भूमिका डॉ. मोहम्मद शोएब ने निभाई।
महाविद्यालय के क्रीड़ा सचिव प्रोफेसर फैयाज अहमद ने बताया कि कॉलेज की बास्केटबाल पुरुष वर्ग की टीम महाराजा हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज, मुरादाबाद में 14 अक्तूबर को आयोजित होने वाली अंतरमहाविद्यालय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी, जहां रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली की टीम का चयन होगा। इस मौके पर डॉ. शमशाद अली, डॉ. परवेज मोहम्मद, डॉ. जमाल अख्तर, शाइस्ता खान आदि मौजूद रहे।