{"_id":"690d01f85f89d47e800261a1","slug":"show-your-talent-in-amar-ujala-national-olympiad-exam-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-157052-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड परीक्षा में दिखाई अपनी प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड परीक्षा में दिखाई अपनी प्रतिभा
विज्ञापन
खुटार के एलएसपी स्कूल में परीक्षा देते बच्चे। संवाद
शाहजहांपुर। अमर उजाला की ओर से नेशनल ओलंपियाड की परीक्षा का आयोजन बृहस्पतिवार को कई केंद्रों पर किया गया। इसमें कक्षा तीन से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। करीब 35 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
रॉयन इंटरनेशनल स्कूल, ग्रीन वैली कांवेन्ट, खुटार के एलएसपी स्कूल व बाडूजई प्रथम स्थित कार्यालय में छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया। ओलंपियाड को लेकर विद्यार्थियों में काफी उत्साह रहा। कार्यालय में शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभागी भी पहुंचे। अंग्रेजी के ओलंपियाड के प्रश्नपत्र में 50 प्रश्न थे।
खुटार से आईं श्रेया शुक्ला ने बताया कि उन्हें इस परीक्षा से अच्छा अनुभव मिला। इस तरह की परीक्षा का अनुभव पहले भी रहा है, लेकिन अमर उजाला की ओलंपियाड परीक्षा में पहली बार बैठने का अवसर मिला। अपने अनुभव साझा करते हुए अभिभावकों ने कहा कि जरूरी सूचनाएं और अति महत्वपूर्ण जानकारी देने में अमर उजाला सदैव अग्रणी रहा है। बच्चों के चहुंमुखी विकास के लिए भी इस तरह के आयोजन समय-समय पर करता रहता है। इससे बच्चों को बेहतरीन मंच मिल रहा है।