{"_id":"699c8c75f92fa0a5af016b42","slug":"show-cause-notice-issued-to-the-headmaster-of-the-primary-school-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-166433-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी किया
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जलालाबाद विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय खंडहर द्वितीय के प्रधानाध्यापक विजय सिंह को बीएसए ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्हें 15 दिन में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं।
13 दिसंबर 2025 को ग्रामीणों ने बीईओ जलालाबाद शाहीन अंसारी को कॉल कर शिक्षक की शिकायत की थी। बीईओ ने बीएसए को भेजी रिपोर्ट में बताया कि शिकायत के आधार पर स्कूल का निरीक्षण किया। वहां सहायक अध्यापिका प्रेम सुधा मातृत्व अवकाश पर थीं। शिक्षामित्र सविता शर्मा बीएलओ ड्यूटी कर रहीं थीं। बीईओ ने ग्रामीणों से पूछताछ की, तब गांव के लोगों ने लिखित में बताया कि प्रधानाध्यापक समय से स्कूल नहीं आते हैं।
एमडीएम का अनाज भी बिक्री कर लिया जाता है। इसके चलते शैक्षिक वातावरण प्रभावित हो रहा है। उसके बाद शिक्षक को 27 जनवरी को कारण बताओ नोटिस जारी जवाब मांगा तो वह भी उपलब्ध नहीं कराया। बीएसए ने बताया कि शिक्षक को नोटिस जारी कर 15 दिन के अंदर साक्ष्यों के साथ स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।