फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shops built at a cost of millions are damaged due to lack of maintenance.

Shahjahanpur News: लाखों की लागत से बनीं दुकानें रखरखाव नहीं होने से क्षतिग्रस्त

Fri, 02 Jan 2026 10:28 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
Shops built at a cost of millions are damaged due to lack of maintenance.
कांट। मदनापुर मार्ग पर रामलीला मैदान के पास नगर पंचायत द्वारा लाखों रुपये की लागत से बनवाई गईं दुकानें रखरखाव में लापरवाही बरते जाने से क्षतिग्रस्त होने लगी हैं। दो साल पहले बनाई गईं करीब डेढ़ दर्जन दुकानें अब तक किराये पर नहीं दी जा सकी हैं। खाली होने से नगर पंचायत को वित्तीय हानि भी हो रही है।
विज्ञापन

नगर पंचायत ने वर्ष 2023 में रामलीला मैदान के सामने करीब 50 लाख रुपये की लागत से 20 दुकानें बनवाई थीं। दुकानों के निर्माण के दौरान तमाम व्यापारियों उन्हें किराये पर लेने की इच्छा जताई। दुकानों का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद नगर पंचायत ने इन दुकानों को न तो किराये पर देने की प्रक्रिया शुरू की और न ही उनकी मरम्मत, रंग-रोगन आदि पर ध्यान दिया। इस कारण दुकानों का प्लास्टर जगह-जगह से छूट रहा है और बारिश में छतें भी टपकती हैं।
विज्ञापन

अब कई व्यापारियों का कहना है कि नगर पंचायत की यह दुकानें मुख्य बाजार से बाहर होने के कारण वहां ग्राहक कम आएंगे। नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी नूरजहां ने बताया कि दो बार टेंडर निकाला जा चुका है, लेकिन कोई व्यापारी दुकानें लेने नहीं आया। उनका कहना है कि दुकानों के किराये के बाजार मूल्य के अनुसार उनकी नई निविदा जल्द निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed