{"_id":"6196af68553c73283d3997ff","slug":"shobha-yattra-shahjahanpur-news-bly466596984","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिलहर में धूमधाम से निकली राजगद्दी शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिलहर में धूमधाम से निकली राजगद्दी शोभायात्रा
विज्ञापन
तिलहर दोदराजपुर रामलीला मेला राजगद्दी में सजी देव स्वरूप झांकी । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलहर। नगर के रामलीला मेला दोदराजपुर में पुलिस के लाठियां फटकारने और मेला को तहस-नहस कर दिए जाने के विरोध में मेला कमेटी ने राजगद्दी निकालने से इनकार कर दिया था। आरोपी दरोगा को हटाए जाने के बाद बृहस्पतिवार को सुबह राजगद्दी शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। इसी के साथ मेले का समापन हो गया।
मंगलवार की रात भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक के बाद बुधवार सुबह राजगद्दी कार्यक्रम होना था। देर रात मेला इंचार्ज रहे दरोगा संत कुमार राठी की बदसलूकी के चलते कार्यक्रम में बाधा पड़ गई। सुबह राजगद्दी कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। घटना के 12 घंटे के भीतर ही दरोगा राठी को लाइन हाजिर करने के बाद पुलिस के अनुनय विनय पर बुधवार रात में नाटक मंचन के बाद बृहस्पतिवार सुबह पुलिस की मौजूदगी में मेला मैदान से राजगद्दी शोभायात्रा निकाली गई।
मेला आयोजक सोनू खन्ना के हिंदू पट्टी स्थित आवास पर शोभायात्रा पहुंची। सभी देव स्वरूपों का पूजन कर विदाई दी गई। इसी के साथ मेला समापन हो गया। इस मौके पर मेला आयोजक सोनू खन्ना, प्रबंधक रवि खन्ना, विनीत खन्ना, प्रशांत खन्ना, अध्यक्ष हितेश गुप्ता रिंकू आदि लोग मौजूद रहे।