फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   shivsainik

समस्याओं के निस्तारण को शिवसैनिकों का प्रदर्शन

Fri, 16 Jan 2015 12:16 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Fri, 16 Jan 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
शहर और देहात क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर शिव सेना के कार्यकर्ताओं और समस्याग्र्रस्त लोगों ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। साथ ही सिटी मजिस्ट्रेट को 10 सूत्री मांग पत्र देकर समस्याओं का निस्तारण करने की मांग  की।
विज्ञापन

शिव सैनिकों ने बताया कि मोहल्ला बाला तिराही में लकड़ी की बल्लियों पर तारों के गुच्छे लटक रहे हैं, जिससे लोगों को करंट लगने का खतरा बना रहता है। कहा कि अजीजगंज मोहल्ले के करीब 250 घरों में बारिश के दौरान तालाब का पानी घुस जाता है, जिससे उन घरों में संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है। इन समस्याओं के निस्तारण की मांग करने के साथ ही महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष चंचला रानी नैय्यर ने तिलहर तहसील क्षेत्र की गढ़िया रंगीन ग्राम पंचायत में प्रधान द्वारा खुदवाया जा रहा नाला निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने की बात कही। साथ ही इन समस्याओं का निस्तारण न किए जाने पर आंदोलन करने की चेतावनी भी दी। प्रदर्शन करने वालों में नगर अध्यक्ष अमन नैय्यर, उप जिला प्रमुख पंकज वर्मा, रामसेवक वर्मा, रामलली, संगीता शर्मा, अनूपा देवी, सुशीला देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed