{"_id":"d32694dd87130a6d6dae01672bc8f7bb","slug":"shivsainik-demand-roadways-bus-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बसें चलाने के लिए सड़क पर उतरे शिवसैनिक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बसें चलाने के लिए सड़क पर उतरे शिवसैनिक
शाहजहांपुर।
Updated Wed, 28 Jan 2015 08:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डग्गामार वाहनों से आए दिन दुर्घटनाएं होने के बावजूद विभिन्न मार्गों पर रोडवेज बसें नहीं चलाए जाने पर शिवसेना के कार्यकर्ता बुधवार को सड़क पर उतर आए। उन्होंने परिवहन निगम बस स्टेशन कैंपस में प्रदर्शन किया। बाद में संगठन के पदाधिकारियों का शिष्टमंडल एआरएम रामबहादुर यादव से मिला और उन्हें ज्ञापन दिया।
जिला मुख्यालय से विभिन्न मार्गों पर रोडवेज बसों का लंबे समय से असमान संचालन हो रहा है। कई मार्गों पर बसों की बहुतायत है तो कुछ रास्ते ऐसे हैं जिन पर जाने केलिए बसों का घंटों इंतजार करना पड़ता है। उदाहरण के लिए फर्रुखाबाद रूट पर हर 10-15 मिनट के अंतराल पर बसें सुलभ हैं, लेकिन कलान, जैतीपुर, गढ़िया रंगीन के लिए बसें काफी सीमित हैं। परिवहन निगम के अफसरों का इस ओर ध्यानाकर्षण करने की गरज से शिवसैनिकों ने प्रदर्शन की राह अपनाई।
इस मौके पर एआरएम को दिए ज्ञापन में कलान रूट पर जनता सेवा शुरू करने, फर्रुखाबाद रूट पर चलने वाली बसों का फेरा पुवायां तक बढ़ाने, रामनगरिया ढाई घाट मेला के लिए स्पेशल बसें चलाने, स्टेशन पर एक अतिरिक्त हैंडपंप लगाने आदि मांगों का उल्लेख है। एआरएम ने पुवायां-बंडा रूट पर हाल ही में बसों की संख्या बढ़ाने का हवाला देते हुए आश्वस्त किया कि शासन से नई बसें मिलने पर उन्हें नए रूटों पर चलाया जाएगा। प्रदर्शन में शिवसेना के नगर प्रमुख अमन नैय्यर, सुनील कनौजिया, मोहित श्रीवास्तव, राजाराम, रामसेवक वर्मा, प्रमोद कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
डिपो के बेड़े में कम हुईं चार बसें
‘मेरे छह माह के कार्यकाल में इससे पहले शिवेसना का कोई पदाधिकारी मिलने नहीं आया। डीएम के निर्देश पर बंडा रूट पर बसें पहले ही बढ़ाई जा चुकी हैं। चूंकि, निगम के स्थानीय बेड़े में दो अनुबंधित बसों को मिलाकर चार बसें कम हो गई हैं। इसलिए जब तक चार नई बसें नहीं मिल जातीं, तब तक किसी भी मार्ग से बसों को हटाना संभव नहीं है।’
-रामबहादुर यादव, एआरएम, शाहजहांपुर डिपो